1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. bmw x7 launched at rs 98.90 lakh

BMW ने भारत में लांच की X7, कीमत 99 लाख रुपए

BMW
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने अपनी प्रमुख स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल (एसएवी) एक्स-7 को गुरुवार को भारत में पेश किया। शोरूम में इसकी कीमत 98.9 लाख रुपए है।
 
कंपनी ने इसके अलावा अपनी सेडान कार 7 सीरीज का नया संस्करण भी पेश किया। यह मॉडल पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में मौजूद हैं। इसकी कीमत 1.22 से 1.34 करोड़ रुपए के दायरे में है। 
 
कंपनी ने 7 सीरीज का प्लग- इन- हाइब्रिड संस्करण भी पेश किया है। इसकी कीमत 1.65 करोड़ रुपए (पेट्रोल) और 2.42 करोड़ रुपये (डीजल) है। बीएमडब्ल्यू इंडिया ने कहा कि एक्स -7 के डीजल संस्करण का उत्पादन स्थानीय स्तर पर चेन्नई संयंत्र में किया जाएगा जबकि पेट्रोल संस्करण पूर्ण निर्मित इकाइयां (सीबीयू) होंगी। 
 
एक्स -7 बीएमडब्ल्यू द्वारा निर्मित अब तक की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल है। इसका पेट्रोल संस्करण 340 हार्सपावर की पावर जनरेट करता है। यह 0 से 100 किमी की रफ्तार मात्र 6.1 सेकंड में पकड़ लेती है।
 
डीजल संस्करण 256 एचपी की पावर देती है और सिर्फ सात सेकंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। एयर सस्पेंशन से एक्स -7 की ऊंचाई घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
अगला लेख
4 वर्षीय बीएड एकीकृत पाठ्यक्रम इसी सत्र से होगा लागू