सम्बंधित जानकारी
- Budh Vakri 2026: उल्टी चाल चलेंगे बुध, इन 5 राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें; रहें बेहद सतर्क
- जब बुध चलेंगे उल्टी चाल: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, बरसेगा धन
- Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (06 जुलाई, 2026)
- Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 जुलाई, 2026)
- Weekly Horoscope 06 to 12 July 2026: 06 से 12 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
सूर्य का बड़ा खेल: गुरु के नक्षत्र में एंट्री से इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन
ब्रह्मांड के राजा सूर्यदेव ने अपनी चाल बदल ली है। 6 जुलाई 2026 को सूर्य ने आर्द्रा नक्षत्र का सफर खत्म कर देवगुरु बृहस्पति के 'पुनर्वसु नक्षत्र' में कदम रख दिया है। सूर्य के इस बड़े नक्षत्र परिवर्तन से जहां मेष, वृषभ, सिंह, कन्या और मीन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है, वहीं 3 राशियों के लिए यह समय किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। इन 3 राशि वालों को आने वाले दिनों में फूंक-फूंक कर कदम रखने की ज़रूरत है। आइए जानते हैं, वे राशियां कौन सी हैं।
कर्क राशि: जेब पर भारी पड़ सकता है यह गोचर
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का यह बदलाव सबसे पहले उनकी जेब पर असर डालेगा। इस दौरान आपके खर्चों में अचानक ऐसी बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपका पूरा मंथली बजट बिगाड़ दे। इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं और बजट बनाकर ही चलें। राहत की बात सिर्फ उनके लिए है जो विदेश जाने या किसी विदेशी कंपनी के साथ डील करने का मन बना रहे हैं, उनके लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। इस बीच अपनी सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
वृश्चिक राशि: उतार-चढ़ाव के बीच संभलकर चलने के दिन
वृश्चिक राशि के जातकों को इस समय बेहद सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आपकी जिंदगी में अचानक कुछ ऐसे उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, जिनकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी। सबसे जरूरी बात, गाड़ी चलाते समय स्पीड पर कंट्रोल रखें और सावधानी बरतें। पारिवारिक मोर्चे पर, खासकर ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना बेवजह का विवाद बढ़ सकता है। हालांकि, जो लोग रिसर्च, ज्योतिष या किसी रहस्यमयी विद्या से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय बेहतरीन नतीजे दे सकता है।
धनु राशि: पार्टनरशिप में आ सकता है 'ईगो का टकराव'
धनु राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर मिला-जुला रहेगा, लेकिन सतर्कता यहां भी जरूरी है। आपके पार्टनरशिप के काम और वैवाहिक जीवन में थोड़ी खींचतान देखने को मिल सकती है। एक तरफ जहां आपके जीवनसाथी को करियर में कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है, वहीं दूसरी तरफ आपके बीच 'अहंकार की लड़ाई' (Ego clashes) होने की पूरी आशंका है। रिश्तों में दूरियां न आएं, इसके लिए बातचीत का रास्ता खुला रखें। हालांकि, बिजनेस के लिहाज से कुछ नए पार्टनर्स आपके काम से जुड़ सकते हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे।
