1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. surya-gochar-tula-rashi-2026-12-rashifal

सूर्य का तुला राशि में गोचर 2026: जानें 12 राशियों पर कैसा होगा असर, किसकी चमकेगी किस्मत?

surya in tula gochar tula sankranti
सूर्य का तुला में यह नया पड़ाव हर राशि के लिए अलग रंग लेकर आ रहा है। 17 अक्टूबर 2026 की शाम 7:45 बजे जब सूर्य तुला राशि में कदम रखेंगे, तो अपनी नीच स्थिति के कारण माहौल में थोड़ा बदलाव जरूर लाएंगे। पर याद रखिए, सिर्फ ग्रहों की जगह सब कुछ तय नहीं करती, आपकी कुंडली के पन्नों का भी बड़ा रोल होता है। जानिए इस गोचर का आपकी राशि पर क्या असर पड़ने वाला है।
 

मेष- Aries (एरीज)

पंचम के स्वामी होकर सूर्य आपके सातवें घर में बैठ रहे हैं, जो रिश्ते और साझेदारी का कोना है। विद्यार्थियों का ध्यान थोड़ा भटक सकता है, इसलिए पढ़ाई में जोर ज्यादा लगाना पड़ेगा। प्यार को शादी का नाम देने का मन तो बनेगा, पर कोई भी कदम हड़बड़ी में न उठाएं। शादीशुदा लोग छोटी-छोटी बातों को तूल न दें, बातचीत का रास्ता खुला रखें।
 

वृषभ- Taurus (टॉरस / वृषभ)

चतुर्थेश सूर्य आपके छठे घर का रुख कर रहे हैं। दुश्मन भले ही पस्त रहें, पर अपनों की नीयत समझ पाना थोड़ा मुश्किल होगा, इसलिए आंख मूंदकर भरोसा न करें। घर-परिवार के खर्चे और सेहत की वजह से जेब पर थोड़ा जोर पड़ सकता है। माता-पिता की सेहत का खास ख्याल रखें। नया घर या बड़ी गाड़ी खरीदने का प्लान अभी टालना ही बेहतर रहेगा।
 

मिथुन- Gemini (जैमिनी / जेमिनी)

तीसरे भाव के मालिक होकर सूर्य आपके पांचवें घर में प्रवेश कर रहे हैं। आत्मविश्वास में थोड़ी नरमी महसूस हो सकती है और छोटे भाई-बहनों से खटपट होने की आशंका है। छात्रों और कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे लोगों को धैर्य का दामन थामे रखना होगा। लव लाइफ में गुस्से पर काबू रखें और किसी भी नए फैसले में जल्दबाजी न दिखाएं।
 

कर्क- Cancer (कैंसर)

दूसरे भाव के स्वामी सूर्य आपके चौथे भाव में हलचल मचाएंगे। यह समय जमीन-ज्यादात या प्रॉपर्टी में लंबे समय के लिए पैसे लगाने के लिहाज से बढ़िया है। हालांकि, घर के अंदर विचारों की खींचतान और किसी सदस्य की सेहत को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है। फालतू के दिखावे पर पैसे खर्च करने से बचें और मां के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें।
 

सिंह- Leo (लियो)

आपकी राशि के स्वामी सूर्य तीसरे घर में आ रहे हैं। नीच स्थिति में होने से सेहत और मनोबल में थोड़ी ढील आ सकती है, जिससे कभी-कभी काम में हिचकिचाहट महसूस होगी। छोटे भाई-बहनों से अनबन की संभावना है। जो लोग बोलने, पढ़ाने या आर्ट्स के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी। हालांकि, नई स्किल सीखने के लिए यह बेहतरीन समय है।
 

कन्या- Virgo (वर्गो)

बारहवें घर के मालिक सूर्य अब आपके दूसरे घर में बैठेंगे। कमाई तो होगी, लेकिन पैसे हाथ से उतनी ही तेजी से फिसलेंगे। अपनी बोली पर थोड़ा मीठापन बनाए रखें, क्योंकि अनजाने में बोले कड़वे बोल अपनों को चुभ सकते हैं। जरूरतमंदों और बीमारों की मदद करें, इससे घर-परिवार में सकारात्मकता आएगी और रिश्ते सुधरेंगे।
 

तुला- Libra (लिब्रा)

ग्यारहवें भाव के स्वामी सूर्य आपकी ही राशि यानी लग्न में पधार रहे हैं। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने वाला है और लोगों की उम्मीदें भी आपसे ज्यादा रहेंगी। ऐसा लग सकता है कि आपकी मेहनत को वह पहचान नहीं मिल रही जिसकी आप हकदार हैं। घबराएं नहीं, यह दौर अस्थायी है। पुरानी इच्छाएं पूरी होने के आसार हैं, बस किसी भी नई डील या पार्टनरशिप में बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ें।
 

वृश्चिक- Scorpio (स्कॉर्पियो)

दसवें भाव के स्वामी सूर्य आपके बारहवें भाव में गोचर करेंगे। करियर के मोर्चे पर बड़े बदलाव दिख रहे हैं, जैसे नई जिम्मेदारी, ट्रांसफर या विदेश से जुड़ा कोई काम। कार्यस्थल पर अपनी छवि को लेकर सतर्क रहें और किसी भी लुभावने ऑफर की तह तक जाएं—हर चमकती चीज सोना नहीं होती। अनचाहे खर्चे सामने आ सकते हैं, सेहत का ध्यान रखें।
 

धनु- Sagittarius (सैजिटेरियस)

नौवें भाव के स्वामी सूर्य आपके ग्यारहवें भाव में कदम रख रहे हैं। किस्मत का साथ थोड़ा कम मिल सकता है, इसलिए अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के चक्कर में अपने उसूलों से समझौता न करें। काम-काज की रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला नुकसान करा सकता है, इसलिए वक्त के साथ चीजें संभलने दें।
 

मकर- Capricorn (कैप्रिकॉर्न)

आठवें भाव के स्वामी सूर्य आपके दसवें भाव में आ रहे हैं, जहां उन्हें दिशाबल मिलता है। काम के सिलसिले में आपकी लीडरशिप की तारीफ होगी और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के दरवाजे खुल सकते हैं। हालांकि, बड़े अधिकारियों से तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। पुरानी चली आ रही परेशानियां कम होंगी, बस दूसरों की आलोचना को दिल पर लेने के बजाय सीखने का जरिया बनाएं।
 

कुंभ- Aquarius (एक्वेरियस)

सातवें भाव के स्वामी सूर्य आपके नौवें घर में जा रहे हैं। इस दौरान आपके जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकती है। रिश्तों में ईगो को दूर ही रखें, वरना बेवजह की बहसें बढ़ सकती हैं। अगर वैवाहिक जीवन में थोड़ी कड़वाहट आ रही हो, तो साथ मिलकर किसी धार्मिक यात्रा या घूमने का प्लान बनाएं, मन शांत होगा।
 

मीन- Pisces (पाइसेज / पीसेस)

छठे भाव के स्वामी सूर्य का आठवें भाव में जाना एक तरह का 'विपरीत राजयोग' बना रहा है। इसका सीधा मतलब है कि रुकावटें आएंगी, पर आप उन्हें पार कर जाएंगे। छुपे हुए विरोधियों और कोर्ट-कचहरी के मामलों में बाजी आपके हाथ लग सकती है। सेहत के मामले में दिल और हड्डियों का ख्याल रखें। इस दौरान योग, ध्यान और अध्यात्म की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा।
अगला लेख
Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 19 से 25 अक्टूबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल