सम्बंधित जानकारी
- Shani margi 2024: शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने से किसे होगा फायदा और किसे नुकसान?
- Shani Margi : जल्द ही शनि चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों के सुधरेंगे हाल, हर कदम पर मिलेगी सफलता
- Shani nakshatra transit 2024 : शनि के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों को रहना होगा बचकर
- shani nakshatra transit 2024: शनि के नक्षत्र परिवर्तन से 3 लोगों को नौकरी-कारोबार में मिलेगा अपार लाभ
- Shani gochar : 2025 तक सभी 12 राशियों में शनि ग्रह का प्रभाव, किसे मिलेगा कष्ट किसका होगा उद्धार
Shani Margi: शनि का कुंभ राशि में मार्गी भ्रमण, 4 राशियों को मिलेगा लाभ
Shani Margi 2024 : शनि ग्रह मार्गी, 4 राशियों के लिए है लाभकारी, होगा धन लाभ
Shani Margi 2024: 30 जून से कुंभ राशि में वक्री चाल चल रहे शनिदेव अब 15 नवंबर को शाम 08 बजकर 07 मिनट पर मार्गी हो गए हैं। शनि के मार्गी होने से अब तक जिन राशियों के बुरे दिन चल रहे थे उनके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। उन्हें हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता और उनके अब तक अटके सभी कार्य होंगे पूर्ण। आओ जानते हैं कि किन राशियों को शनि के मार्गी होने से होगा फायदा।
1. मिथुन राशि: शनि ग्रह के मार्गी होने से आपको लाभ मिलेगा क्योंकि शनि देव आपकी राशि के 9वें भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिसके चलते परिश्रम का फल भी मिलेगा। अटके सभी कार्य पूर्ण होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन कमाने के कई अन्य सोर्स विकसित होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा कर पाएंगे। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता हैं।
2. वृश्चिक राशि: आपकी राशि के चौथे भाव में शनि का मार्गी होना भौतिक सुख सुविधाओं का विस्तार करेगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग भी बनेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी, जिसके चलते आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति और वेतनवृद्धि मिलना संभव है। यदि आप प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य करते हैं तो अच्छा लाभ होगा। माता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
3. धनु राशि: आपकी राशि के तीसरे भाव में शनि का मार्गी गोचर होगा जिसके चलते लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी। करियर में सफलता के द्वार खुलेंगे। नौकरी में वेतनवृद्धि के प्रबल योग हैं। कारोबारी हैं तो नए समझौते होंगे जिसका आपको तगड़ा लाभ मिलेगा। भाई बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। बेरोजगार हैं तो काम के अवसर प्राप्त होंगे।
4. कुंभ राशि: आपकी राशि के लिए शनि ग्रह का मार्गी होना लाभकारी साबित होगा। शनि ग्रह आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी और प्रसिद्धि भी मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा हैं तो उच्च वेतन और करियर में उन्नति की संभावना प्रबल है। कारोबारी हैं तो अतिरिक्त लाभ होगा। कोई काम साझेदारी में काम कर रहे हैं तो आपको लाभ की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ जीवन सुखमय रहेगा। इस दौरान आपको अपने रिश्तों से लाभ मिलेगा।
