• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. नक्षत्र
  4. Shani in purva bhadrapada nakshatra 2024
Written By
Last Updated : बुधवार, 14 अगस्त 2024 (15:16 IST)

shani nakshatra transit 2024: शनि के नक्षत्र परिवर्तन से 3 लोगों को नौकरी-कारोबार में मिलेगा अपार लाभ

shani guru rahu
Shani nakshatra gochar 2024: शनि ग्रह इस वक्त कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। एक राशि में करीब तीन नक्षत्र रहते हैं। शनिदेव 06 अप्रैल, 2024 से ही बृहस्‍पति के नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद में गोचर कर रहे हैं। 18 अगस्‍त को शनि रात 10 बजकर 03 मिनट इसी नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश करने जा रहे हैं और 2 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ALSO READ: शनि, राहु और बृहस्पति के गोचर से वर्ष 2025 में क्या होगा? विद्वान ज्योतिषाचार्य से जानें
 
1. मिथुन राशि : आपकी राशि के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित होगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी और कारोबार में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्‍मक परिणाम प्राप्‍त होंगे। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक समस्‍याओं का भी अंत होने की संभावना है। सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। निश्‍चिंतता से रहें।ALSO READ: कुंभ राशि पर चल रहा है शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, संभलकर रहें
 
2. कुंभ राशि : आपकी राशि पर चल रही साढ़ेसाती का आखिरी चरण है जो अब शनि के बृहस्पति के नक्षत्र में जाने से ज्यादा नकारात्मक असर वाला नहीं रहेगा। शनिदेव इस राशि के लोगों को शुभ फल प्रदान करेंगे। भौ‍तिक सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। आय के नए सोर्स बनेंगे जिससे आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। सेहत अच्‍छी रहेगी। धन की बचत कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
 
3. तुला राशि : आपके लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। कार्यक्षेत्र में समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में तरक्की होगी और कारोबार में मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे। आय के नए सोर्स विकसित होंगे। अटका पैसा मिलेगा। रिश्‍तों में सुधार होगा। घर परिवार के साथ घूमने का प्लान बनेगा। आपको पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। आप कोई प्रॉपर्टी या वाहन आदि खरीद सकते हैं।ALSO READ: क्या शनि, राहु और बृहस्पति करेंगे दुनिया को तबाह, क्या कहती हैं भविष्‍यवाणियां?