सम्बंधित जानकारी
- राहु-मंगल का अंगारक योग: धनिष्ठा नक्षत्र में 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 रहें सावधान, जानें 5 उपाय
- राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर: मेष से मीन तक 12 राशियों पर कैसा होगा असर
- सिंह राशि में केतु-शुक्र का दुर्लभ योग, 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
- Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 जुलाई, 2026)
- सूर्य का बड़ा खेल: गुरु के नक्षत्र में एंट्री से इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन
राहु का मंगल के नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को अचानक से मिलेगा धन, जल्दी से करें 2 उपाय
30 जून को राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में स्पष्ट गोचर हो गया है और अब राहु यहीं पर 15 नवंबर 2027 तक रहेंगे। धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं, जो ऊर्जा, साहस, भूमि और पराक्रम के कारक हैं। राहु के किसी भी प्रकार से मंगल से संयोग अंगारक, विस्फोटक और ऊर्जावान योग बनता है। आइए जानते हैं कि राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में यह गोचर कौनसी 5 राशियों को लाभ देगा।
1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के स्वामी खुद मंगल देव हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
असर: आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। कोई बड़ी व्यावसायिक डील फाइनल हो सकती है।
सावधानी: कार्यक्षेत्र या बिजनेस में जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। भाई-बहनों के साथ वाद-विवाद से बचें और अपने गुस्से पर काबू रखें।
2. मिथुन राशि (Gemini)
यह गोचर आपकी मानसिक स्थिति और योजनाओं पर असर डालेगा।
असर: आपके दिमाग में नए और इनोवेटिव विचार आएंगे। समाज में आपकी पूछ-परख बढ़ेगी और लंबी दूरी की यात्राओं से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। नए स्टार्टअप या बिजनेस में निवेश के लिए समय अनुकूल है।
सावधानी: एक समय पर कई नावों पर सवार होने से बचें (Confusion से बचें)। कोई भी कानूनी दस्तावेज बिना पढ़े साइन न करें।
3. सिंह राशि (Leo)
यह गोचर आपके लाभ स्थान और सामाजिक दायरे को प्रभावित करने आ रहा है।
असर: आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नए प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। राजनीति या प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है।
सावधानी: प्रेम संबंधों में अहंकार को बीच में न आने दें। मित्रों या बड़े भाइयों के साथ पैसे के मामलों को साफ रखें।
4. कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर आपके करियर और दशम भाव पर सीधा असर डालेगा।
असर: नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग हैं। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। आपका प्रभाव बढ़ेगा।
सावधानी: दफ्तर में राजनीति (Office Politics) से दूर रहें। सीनियर्स के साथ बहस करने से बचें, विनम्रता से काम लें।
5. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप के भाव पर इसका असर होगा।
असर: बिजनेस पार्टनरशिप में नए अवसर मिलेंगे। व्यापार का विस्तार होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्राओं से धन लाभ होगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, जिससे करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।
सावधानी: जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छोटी-छोटी बातों पर पार्टनर के साथ अविश्वास या शक की स्थिति पैदा न होने दें।
2 अचूक उपाय
- हनुमान चालीसा का नियमित पाठ: मंगल के कुप्रभाव को शांत करने के लिए प्रतिदिन या हर मंगलवार-शनिवार को हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें।
- पक्षियों को सात अनाज (सप्तधान्य) खिलाएं: रोज सुबह पक्षियों को सात प्रकार का अनाज खिलाने से राहु के दोष दूर होते हैं और मानसिक शांति मिलती है।
