सम्बंधित जानकारी
- शुक्र का सिंह राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर, करें ये आसान उपाय
- Monthly Horoscope July 2026: 12 राशियों के लिए क्या सौगात लेकर आ रहा है जुलाई 2026, जानें मासिक राशिफल
- Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 जून, 2026)
- शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय
- Vakri Budh Effect: बुध की कर्क राशि में वक्री चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर: मेष से मीन तक 12 राशियों पर कैसा होगा असर
ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक मायावी, छाया और तीव्र प्रभाव देने वाला ग्रह माना गया है। राहु जब भी अपना नक्षत्र बदलता है, तो देश-दुनिया और सभी राशियों पर इसका गहरा और अप्रत्याशित असर देखने को मिलता है। 30 जून को राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में स्पष्ट गोचर हो गया है और अब राहु यहीं पर 15 नवंबर 2027 तक रहेंगे। धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं, जो ऊर्जा, साहस, भूमि और पराक्रम के कारक हैं। राहु के किसी भी प्रकार से मंगल से संयोग अंगारक, विस्फोटक और ऊर्जावान योग बनता है। आइए जानते हैं कि राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में यह गोचर मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए क्या बदलाव लेकर आ रहा है।
1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के स्वामी खुद मंगल देव हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
असर: आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। अटके हुए काम गति पकड़ेंगे।
सावधानी: कार्यक्षेत्र या बिजनेस में जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। भाई-बहनों के साथ वाद-विवाद से बचें और अपने गुस्से पर काबू रखें।
2. वृषभ राशि (Taurus)
राहु का यह गोचर आपके धन और करियर के भावों को प्रभावित करेगा।
असर: अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। अगर आप तकनीकी क्षेत्र, मार्केटिंग या विदेश से जुड़े काम में हैं, तो बड़ी तरक्की मिल सकती है।
सावधानी: पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना परिवार में कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है।
3. मिथुन राशि (Gemini)
यह गोचर आपकी मानसिक स्थिति और योजनाओं पर असर डालेगा।
असर: आपके दिमाग में नए और इनोवेटिव विचार आएंगे। समाज में आपकी पूछ-परख बढ़ेगी और लंबी दूरी की यात्राओं से लाभ होगा।
सावधानी: एक समय पर कई नावों पर सवार होने से बचें (Confusion से बचें)। कोई भी कानूनी दस्तावेज बिना पढ़े साइन न करें।
4. कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर खर्चों और सेहत के लिहाज से संवेदनशील रहेगा।
असर: आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विदेश जाने या विदेशी स्रोतों से लाभ कमाने के रास्ते खुलेंगे।
सावधानी: कोर्ट-कचहरी के मामलों या गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएं और खान-पान का ध्यान रखें।
5. सिंह राशि (Leo)
यह गोचर आपके लाभ स्थान और सामाजिक दायरे को प्रभावित करने आ रहा है।
असर: आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नए प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा।
सावधानी: प्रेम संबंधों में अहंकार को बीच में न आने दें। मित्रों या बड़े भाइयों के साथ पैसे के मामलों को साफ रखें।
6. कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर आपके करियर और दशम भाव पर सीधा असर डालेगा।
असर: नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग हैं। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। आपका प्रभाव बढ़ेगा।
सावधानी: दफ्तर में राजनीति (Office Politics) से दूर रहें। सीनियर्स के साथ बहस करने से बचें, विनम्रता से काम लें।
7. तुला राशि (Libra)
राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में आना आपके भाग्य और उच्च शिक्षा के भाव को एक्टिवेट करेगा।
असर: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप उच्च शिक्षा या रिसर्च के क्षेत्र में हैं, तो बड़ी सफलता हाथ लगेगी। धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे।
सावधानी: पिता या गुरुओं के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शॉर्टकट से पैसा कमाने के चक्कर में न पड़ें।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
यह गोचर आपके लिए थोड़ा संभलकर चलने का संकेत दे रहा है।
असर: अचानक से कोई रुका हुआ धन या पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। गूढ़ विज्ञान या ज्योतिष में रुचि बढ़ेगी।
सावधानी: वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। चोट या दुर्घटना का भय रह सकता है। किसी को भी बड़ा कर्ज देने से बचें।
9. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप के भाव पर इसका असर होगा।
असर: बिजनेस पार्टनरशिप में नए अवसर मिलेंगे। व्यापार का विस्तार होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
सावधानी: जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छोटी-छोटी बातों पर पार्टनर के साथ अविश्वास या शक की स्थिति पैदा न होने दें।
10. मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए यह गोचर शत्रुओं और विरोधियों पर विजय दिलाने वाला रहेगा।
असर: यदि कोई पुरानी बीमारी चल रही थी, तो उसमें सुधार होगा। नौकरी में आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छा समय है।
सावधानी: कर्ज लेने या देने से बचें। अपने मामा पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखें।
11. कुंभ राशि (Aquarius)
यह गोचर आपके प्रेम, बुद्धि और संतान के भाव को प्रभावित करेगा।
असर: जो लोग शेयर मार्केट या क्रिएटिव फील्ड (आर्ट, सिनेमा, तकनीक) से जुड़े हैं, उन्हें अचानक बड़ा आर्थिक मुनाफा हो सकता है।
सावधानी: प्रेम संबंधों में गलतफहमियां आ सकती हैं, पार्टनर से खुलकर बात करें। संतान के स्वास्थ्य या उनकी संगति पर ध्यान दें।
12. मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के सुख और माता के भाव में यह गोचर हो रहा है।
असर: जमीन, मकान या नया वाहन खरीदने के विचार मन में आ सकते हैं और प्रयास करने पर सफलता भी मिलेगी। करियर में कुछ सकारात्मक बदलाव दिखेंगे।
सावधानी: घर में कलह या अशांति का माहौल बन सकता है। माताजी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और सीने या दिल से जुड़ी दिक्कतों को नजरअंदाज न करें।
राहु के इस गोचर के अशुभ प्रभावों से बचने के सरल उपाय:
भगवान शिव की आराधना: रोजाना या हर सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें।
पक्षियों को दाना: नियमित रूप से पक्षियों को सात प्रकार का अनाज (सतनाजा) खिलाएं।
स्ट्रीट डॉग्स की सेवा: शनिवार या बुधवार के दिन काले या चितकबरे कुत्तों को रोटी या बिस्कुट खिलाएं। इससे राहु शांत रहता है।
Edited By: Anirudh Joshi
