गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. Tuesday Remedies
Written By

कर्ज मुक्ति और मन की शांति के लिए आजमाएं मंगलवार के 7 सरल उपाय

Mangalwar ke Upay
मंगलवार का दिन हनुमान जी का माना जाता है। लेकिन इस दिन को गणेश जी के लिए भी शुभ माना गया है। यह दिन कर्ज से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है।

प्रस्तुत है मंगलवार के दिन किए जाने वाले आसान उपाय जो धन संपदा के साथ कर्ज मुक्ति, मन की शांति के लिए भी उत्तम माने गए हैं। 
 
पढ़ें 7 सरलतम उपाय- 

1. मंगलवार को हनुमान मंदिर में नारियल रखना अच्छा माना जाता है।
 
2. मंगलवार को दिन लाल वस्त्र, लाल फल, लाल फूल और लाल रंग की मिठाई श्री गणेश को चढ़ाने से मनचाही कामना पूरी होती है।
 
3.  मंगलवार को इन चीजों के प्रयोग व दान का विशेष महत्व है- तांबा, मतान्तर से सोना, केसर, कस्तूरी, गेहूं, लाल चंदन, लाल गुलाब, सिन्दूर, शहद, लाल पुष्प, शेर, मृगछाला, मसूर की दाल, लाल कनेर, लाल मिर्च, लाल पत्थर, लाल मूंगा। 
 
4. मंगलवार के दिन किसी देवी मंदिर में ध्वजा चढ़ाकर आर्थिक समृद्धि की प्रार्थना करनी चाहिए। 5 मंगलवार तक ऐसा करने से धन के मार्ग की सारी रूकावटें दूर हो जाएगी। 
 
5. मंगलवार के दिन सुबह लाल गाय को रोटी देना शुभ है। 
 
6. मन की शांति के लिए 5 लाल फूल किसी मिट्टी के पात्र में गेहूं के साथ रखकर घर की छत के पूर्वी कोने में मंगलवार को ढंक कर रखें और अगले मंगलवार तक उसे छुए नहीं। अगले मंगलवार को सारे गेहूं छत पर फैला दें और फूलों को घर के मंदिर में रख लें। आपके जीवन के सारे तनाव दूर होंगे और शांति आप खुद महसूस करेंगे। 
 
7. इस दिन प्रथम पूज्य श्री गणेश की आराधना करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।

ये भी पढ़ें
Vrishabha rashi 2021 : वृषभ राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल