• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. नवग्रह
  4. Surya ka vrishabh rashi me gochar fal 2024
Written By WD Feature Desk
Last Modified: गुरुवार, 16 मई 2024 (13:20 IST)

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव - Surya ka vrishabh rashi me gochar fal 2024
Surya ka gochar 2024: 14 मई 2024 मंगलवार को शाम 06:04 बजे सूर्य देव ने शुक्र की वृषभ राशि में गोचर किया है। सूर्य के इस गोचर से 12 राशियों को प्रभाव पड़ेगा। आओ जानते हैं राशिफल। इस पृथ्वी तत्व की राशि में सूर्य की स्थिति जातकों के अंदर अपने प्रयासों में सफलता हासिल करने का जुनून, दृढ़ता और इरादों को मज़बूत बनाती है।
मेष राशि : पांचवें भाव के स्वामी सूर्य का दूसरे भाव में गोचर हुआ है। आप धन कमाने में सफल होंगे। नौकरी में आपके कार्य की सराहना होगी। व्यापार में मुनाफा अर्जित करेंगे और सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल खुशनुमा होगा। आप अपने जीवनसाथी का विश्वास जीतने और रिश्ते में बेहतर सामंजस्य बनाए रखने की स्थिति में होंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी।
 
वृषभ राशि : चौथे भाव के स्वामी सूर्य का पहले भाव में गोचर हुआ है। करियर और नौकरी में सफलता और प्रगति के संकेत हैं। प्रॉपर्टी आदि खरीदने के योग बनेंगे। आर्थिक मोर्चे पर अधिक लाभ मिलेगा। हालांकि बचत करने की संभावना बहुत कम हो सकती है। रिश्ते में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
मिथुन राशि : तीसरे भाव के स्वामी सूर्य का बारहवें भाव में हुआ है। इसके परिणामस्वरूप नौकरी बदलने का विचार आएगा। प्रयासों की कमी के कारण सफलता दूर नजर आएगी। आर्थिक स्थिति भी अच्‍छी नहीं रहेगी। लापरवाही के कारण आपको धन हानि भी हो सकती है। रिश्ते और सेहत को संभालकर रखने की जरूरत है। 
कर्क राशि : दूसरे भाव के स्वामी सूर्य का ग्यारहवें भाव में गोचर हुआ है। इसके परिणामस्वरूप व्यापार में उच्च स्तर की संतुष्टि प्राप्त कर सकते हैं। करियर के मोर्चे पर वरिष्ठों का विश्वास जीतने में सफल होंगे, जिसके चलते मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रिश्ते के मोर्चे पर आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
 
सिंह राशि : पहले भाव के स्वामी सूर्य का दसवें भाव में गोचर के परिणामस्वरूप मेहनत की बदौलत अपार सफलता प्राप्त करते हुए नज़र आ सकते हैं। दोस्त और सहयोगियों का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। सेहत अच्‍छी बनी रहेगी। रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
कन्या राशि : बारहवें भाव के स्वामी का नौवें भाव में गोचर हुआ है। इसके परिणामस्वरूप नौकरी में बदलाव करने का मन करेगा। करियर के प्रति आप संतुष्ट नहीं रहोगे। आर्थिक जिम्मेदारियां बढ़ जाएगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। रिश्तों में तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। सेहत की बात करेंते तो पैरों में समस्या हो सकती है।
 
तुला राशि : ग्यारहवें भाव के स्वामी सूर्य का आठवें भाव में गोचर हुआ है। इसके फलस्वरूप पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। करियर और नौकरी में कुछ संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। लापरवाही के चलते धनहानि हो सकती है। रिश्तों में कड़वाहट का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें संक्रमण के शिकार हो सकते हैं।  
 
वृश्चिक राशि : दसवें भाव के स्वामी सूर्य का सातवें भाव में गोचर हुआ है। करियर में आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। सुख व समृद्धि का विस्तार होगा। व्यापार करते हैं तो अपार सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक तंगी दूर होगी। किस्मत का साथ मिलने से धन की अच्‍छी बचत करने में सक्षम होंगे। रिश्तों में प्रेम-भाव बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
धनु राशि : नौवें भाव के स्वामी सूर्य का छठे भाव गोचर हुआ है। इससे प्रगति की गति धीमी पड़ सकती है। आपके खर्चे इतने बढ़ जाएंगे कि कर्ज लेना पड़ सकता है। करियर और नौकरी में परिवर्तन करने का विचार बना सकते हैं। खुद का व्यापार है तो प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। इस वजह से धन हानि होने की संभावना है। रिश्तों में मनमुटाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
मकर राशि : आठवें भाव के स्वामी सूर्य का पांचवें भाव में गोचर हुआ है। लाभ प्राप्त करने के लिए धैर्य बनाए रखें अन्यथा हानि की संभावना है। नौकरी में आपके कार्य की सराहना नहीं होने से आप निराश होंगे। व्यापारी हैं तो मुनाफे से संतुष्ट नहीं होंगे। पारिवारिक जीवन औसत रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
 
कुंभ राशि : सातवें भाव के स्वामी सूर्य का चौथे भाव में गोचर हुआ है। इसके परिणामस्वरूप कार्य के प्रति संतुष्टि महसूस नहीं होगी। नौकरी में काम का दबाव रहेगा। खुद का व्यापार है तो अनुकूल परिणाम मिलते नज़र नहीं आ रहे हैं। आर्थिक तंगी रह सकती है। रिश्तों में विवाद से बचकर रहें और सेहत पर ध्यान दें। 
 
मीन राशि : छठे भाव के स्वामी सूर्य का गोचर तीसरे भाव हुआ है। अपार सफलता के योग बने हैं। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी होगी। व्यापार में आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। धन की कमी नहीं होगी। पैतृक संपत्ति और अन्य अन्य अप्रत्याशित स्रोतों से आपको धन लाभ हो सकता है। रिश्ते और सेहत दोनों ही अच्छे रहेंगे।
ये भी पढ़ें
Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?