सम्बंधित जानकारी
- Aaj Ka Rashifal: अक्षय तृतीया के दिन किन राशियों पर होगी देवी लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें राशिफल
- 10 मई 2024 : आपका जन्मदिन
- 10 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त
- Gaj kesari yog: 100 साल बाद अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा गजकेसरी राजयोग, इन 4 राशियों का सितारा रहेगा बुलंदी पर
- Aaj Ka Rashifal: 09 मई का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें अपना राशिफल
Surya Guru Gochar : 12 साल बाद वृषभ राशि में साथ आएंगे सूर्य और गुरु, 4 राशियों के लिए गोल्डन टाइम
surya and guru
1. मेष राशि : आपकी कुंडली के दूसरे यानी धन और भाव में यह गोचर बन रहा है। इससे अचानक से धनलाभ होगा। परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहेगी। एक माह तक आपके लिए इस युति के चलते गोल्डन टाइम रहेगा क्योंकि आपकी राशि में लक्ष्मी नारायण योग भी बना हुआ है। नौकरी पदोन्नति के साथ वेतनवृद्धि भी होगी। व्यापार का विस्तार होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
2. वृषभ राशि : आपकी राशि के प्रथम यानी लग्न भाव में यह गोचर बहुत ही शुभ परिणाम देगा। समान में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति तय है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। नौकरी और साझेदारी के व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। सभी पेंडिंग काम पूर्ण होंगे। संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।
3. कर्क राशि : आपकी कुंडली के एकादश भाव यानी आय, लाभ, मित्र और विस्तार के भाव में यह युति बनी है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा और मजबूत होगी। यदि आप कोई व्यवसाय करते हैं तो आप उससे अच्छा खासा आर्थिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। लम्बे समय तक कहीं रुका हुआ धन मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
4. सिंह राशि : आपकी कुंडली के दसवें भाव में इस युति का बनना कार्यक्षेत्र में जबरदस्त उन्नति का संकेत है। नौकरी में गोल्डन टाइम देखने को मिलेगा। व्यापारी हैं तो आशा से अधिक मुनाफा मिलेगा। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा। इस दौरान आप परिवार एवं समाज में अपनी प्रतिष्ठा बनाने में सफलता हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी।
5. कुंभ राशि : आपकी कुंडल के चौथे भाव में इस युति के निर्माण से भूमि, वाहन और भवन संबंधी लाभ होगा। सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में गोल्डन टाइम देखने को मिलेगा, आर्थिक समृद्धि आएगी। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी और मान सम्मान में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
