1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. नवग्रह
  4. shani ka kumbh rashi me uday fal 2024

shani uday 2024: शनि का कुंभ राशि में उदय, 4 राशियों को प्राप्त होगी कृपा, अटके कार्य होंगे पूर्ण

shani uday 2024
Shani ka kumbh rashi me uday 2024: शनि ग्रह 12 फरवरी 2024 को कुंभ राशि में अस्त हो गए थे। इसके बाद 18 मार्च 2024 को प्रातः 7:49 बजे उदय हो गए हैं। शनि के उदय होने से कुछ राशियों को इसे जबरदस्त फायदा मिलने वाला है तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। आओ जानते हैं कि वे कौनसी 5 राशियों हैं जिन्हें मिलेगी शनिदेव की कृपा और उनके अटके कार्य होंगे पूर्ण।
 
1. मेष राशि : आपकी कुंडली के दसवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी शनि का ग्यारहवें भाव में उदय हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप आपके कार्यों की रुकावटें दूर होगी और प्रगति के रास्ते खुलेंगे। अचानक से धनलाभ होने की संभावना है।  
 
2. वृषभ राशि : आपकी कुंडली के नवम और दशम भाव के स्वामी शनि का दशम भाव में उदय हुआ है। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा, जिसके परिणाम स्वरूप आपके कार्यों में तेजी आएगी। सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। यात्रा के योग हैं। 
 
3. मिथुन राशि : आपकी कुंडली के अष्टम भाव और नवम भाव के स्वामी शनि का नवम भाव में उदय शुभ है। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी समस्याओं का अंत होने लगेगा। धैर्य से काम लेंगे तो लाभ होगा।
  
4. धनु राशि : आपकी कुंडल के दूसरे तथा तीसरे भाव के स्वामी शनि का तीसरे भाव में उदय हुआ है। पराक्रम के इस भाव में भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। आपकी कठिनाइयां कम होगी। आर्थिक मामले में भी आप पहले की तुलना में अधिक मजबूत नजर आएंगे।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
lunar eclipse 2024 : 4 घंटे और 36 मिनट के उपच्छाया चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर होगा असर, करें 5 अचूक उपाय