12 साल बाद बृहस्पति का शुक्र की राशि में प्रवेश, 4 राशियों के साथ क्या होगा?
गुरु का 12 साल बाद वृषभ राशि में गोचर, 4 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
Jupiter Transit in Taurus
1. मेष राशि : मेष राशि में से निकलकर वृषभ में जाने से मेष राशि वालों को फायदा ही होगा। इससे उनकी आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी।
2. वृषभ राशि : आपकी राशि में गुरु का गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होगी। व्यापारी हैं तो आय के स्रोतों में भी वृद्धि होगी। आत्माविश्वास बढ़ जाएगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। लंबी यात्रा के योग बनेंगे।
3. कर्क राशि : कर्क राशि के ग्यारहवें भाव में गुरु का गोचर होने जा रहा है। यह भाव धन संबंधी समस्या का समाधान करता है। नौकरी की स्थिति को मजबूत करता है। घर परिवार में सुख समृद्धि रहेगी। व्यापारी हैं तो आय के नए स्रोत खुल जाएंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
4. मीन राशि : बृहस्पति आपकी ही राशि के स्वामी हैं। तीसरे भाव में उनका गोचर पराक्रम और साहस को बढ़ाएगा। करियर और नौकरी में सफलता दिलाएगा। यदि आपकी पदोन्नति रुकी हुई है तो इस वर्ष हो जाएगी। विदेश से जुड़ा व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी अच्छा समय है। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।

