1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (02.08.2011)

मंगलवार, 2 अगस्त 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- वर्षा, मास- श्रावण, पक्ष- शुक्ल, तिथि- तृतीया दिन 4.15 पश्चात चतुर्थी, हिजरी सन- 1432, मु. मास- रमजान, तारीख- 01, नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी मंगलरात्रि 12.16 पश्चात उत्तरा फाल्गुनी, योग- परिध मंगलरात्रि 1.06 पश्चात शिव, सूर्योदयकालीन करण- वणिज, चन्द्रमा- सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश मंगलरात्रि 5.44 मिनट पर करेंगे।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- ऋण चुकाने का मुहूर्त।

दिशाशूल- उत्तर में।

दिन का पर्व- रमजान आरंभ, मंगलागौरी पूजन।

उपयोगी ज्ञान- पर्स में पवित्र व निर्मल वस्तु रखने से समृद्धि आती है।

कार्य की अनुकूलता के लिए- लाल रंग का रूमाल दिवसपर्यंत अपने पास रखें।

शुभ समय- प्रात: 6.26 से 8.21, दिन 12.47 से 2.49 तक।

सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 03.49 से 05.27 तक शुभ कार्य टालें।