सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Surya ek rashi mein kitne samay rahata hai
Written By
Last Modified: गुरुवार, 11 मई 2023 (11:10 IST)

Sun transit 2023 Surya Gochar : सूर्य एक राशि में कब से कब तक गोचर करता है?

How many days does the sun stay in a zodiac sign
Surya Gochar Time : सूर्य एक छोटा तारा है जिसे हम ग्रह कहते हैं। सूर्य सभी 12 राशियों में बारी बारी से भ्रमण करता है जिसे हम उसका गोचर कहते हैं। एक राशि से दूसरी राशि में जाने को संक्रांति कहते हैं। इस तरह वर्ष में 12 संक्रंतियां होती है। आओ जानते हैं कि एक राशि में सूर्य का गोचर काल या भ्रमण काल कब से कब तक रहता है।
 
  • सिंह राशि के स्वामी सूर्य के चंद्र, गुरु और मंगल मित्र हैं। शुक्र, राहु और शनि इसके शस्त्रु हैं। बुध और केतु मध्यम। 
  • मेष में उच्च और तुला में नीच के माने गए हैं। सूर्य बलवान होता है तो सभी तरह के अनिष्टों को नष्ट कर देता है।
  • सूर्य का नक्षत्र है- कृतिका, उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा।
सूर्य का राशि भ्रमण काल : सूर्य प्रत्येक राशि में मुख्‍यत: 30 दिन तक रहते हैं। एक राशि 30 डिग्री की होती है। सूर्य धनु और मीन में जब रहता है तो धीमी चाल से चलता है। इसीलिए सूर्य कभी तो एक राशि को केवल 29 दिन में ही पार कर लेता है और कभी उसे 32 दिन भी लग जाते हैं।
 
सूर्य मेष, वृषभ, मिथुन आदि में क्रमश: ये भ्रमण करके पुन: मेष में आ जाते हैं। सूर्य के मेष में आने से सौरवर्ष का प्रथम मास प्रारंभ होता है। सूर्य के मकर, मिथुन, कर्क, धनु, कुंभ और मीन में भ्रमण काल को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।
ये भी पढ़ें
Kalashtami : कालाष्टमी पर क्या करें? काल भैरव की पूजा कौन कर सकता है? काल भैरव कुत्ते के साथ क्यों है?