सम्बंधित जानकारी
- सूर्य का राशि परिवर्तन : 14 जनवरी 2020 तक 12 राशियों पर रहेगा असर
- Effect of solar eclipse on zodiac signs 2019 : सूर्य ग्रहण में करें कन्या राशि वाले ये 5 उपाय
- Paush Maas 2019: पौष के महीने में क्या खाएं, क्या न खाएं
- धनु संक्रांति शुभ मुहूर्त : सुबह से शाम तक कर सकते हैं सूर्य पूजा, बुरे कर्मों के पाप से मिलेगी मुक्ति
- Paush maas 2019 : पौष मास हो गया है आरंभ, सूर्य सा सौभाग्य चमकाना है तो 11 बातें याद रखें
Astrology 2020 : इस बार अंग्रेजी और हिन्दू नववर्ष में बन रहा है विलक्षण संयोग
साल 2019 बस कुछ ही दिनों में इतिहास बन जाएगा। अंग्रेजी नया वर्ष 2020 1 जनवरी से प्रारंभ हो जाएगा, वहीं नया हिन्दू वर्ष नवसंवत्सर विक्रम संवत् 2077 25 मार्च से शुरू होगा। इस बार अंग्रेजी और हिन्दू नववर्ष में कई समानताएं और अनूठा संयोग देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं नए साल 2020 में ज्योतिष के नजरिए से क्या खास रहने वाला है?
शुभ संयोग 2020
इस बार अंग्रेजी के नए साल 2020 की शुरुआत और 25 मार्च 2020 से शुरू होने वाला भारतीय नवसंवत्सर विक्रम संवत् 2077 दोनों ही बुधवार के दिन से होगी।
ज्योतिष के अनुसार नए साल 2020 में पूरे वर्ष पर बुधदेव का आधिपत्य रहेगा। मंत्रिमंडल में इस बार राजा बुध और मंत्री चंद्रमा रहेंगे।
साल 2020 में मंत्रिमंडल के राजा बुध कन्या राशि का स्वामी है। अंग्रेजी नववर्ष का शुभारंभ कन्या लग्न में ही होगा।
अंक ज्योतिष के अनुसार अंग्रेजी नव वर्ष 1/1/2020 का कुल योग भी 6 है। वर्ष 2020 में बुध के राजा होने से पूरे वर्ष धर्म और अध्यात्म का बोलबाला रहने वाला है।
इस बार नया साल 2020 का आगमन रवि और सिद्धि योग में होने से वर्ष 2020 शुभ रहेगा।
25 मार्च 2020 को विक्रम नवसंवत्सर 2077 का शुभारंभ बुधवार को होगा। बुध का संबंध उन्नति और संपन्नता से होता है।
इससे पहले बुधवार के दिन नए वर्ष का शुभारंभ 2014 में भी हुआ, जो इस बार फिर से 2020 में ऐसा संयोग बन रहा है।
कन्या लग्न में साल शुरू होने से इस राशि के लोगों के लिए यह साल बेहतरीन बीतेगा। साल 2020 पर बुध का आधिपत्य रहने से खासतौर पर महिलाओं के लिए शुभ साल रहेगा।
