Shani Kumbh Gochar 2022: शनि गोचर में आपके शुभ कर्म ही बचा सकते हैं आपको
Saturn in Aquarius 2022
साढ़ेसाती और ढैया ( Shani ki sade sati dhaiya 2022 ke upay ): शनि के इस राशि परिवर्तन से धनु राशि पर से साढ़ेसाती का प्रभाव समाप्त हो जाएगी जबकि मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैया समाप्त हो जाएगी। हालांकि मीन राशि पर शनी की साढ़ेसाती प्रारंभ हो जाएगी और कर्क एवं वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया शुरू होगी। मकर और कुंभ पर शनि की साढ़ेसाती पहले से ही जारी है।
ये बुरे कर्म न करें : हालांकि अपनी ही राशि में गोचर करते हुए शनिदेव बहुत ज्यादा दुष्प्रभावी नहीं रहेंगे किंतु यदि आपके कर्म अच्छे नहीं है तो फिर ये छोड़ेंगे भी नहीं। यदि आप ब्याज का धंधा करते हैं, शराब पीते हैं, गरीब और पशुओं को सताते है, पराई स्त्री पर बुरी नज़र रखते हैं, गृह कलेश करते हैं, देवी देवताओं का अपमान करते हैं, सफाईकर्मी, मोची, अंधे, लंगड़े, विधवा, गरीब, कन्या आदि का अपमान करते हैं और मुंह से हर समय गाली निकालते रहते हैं तो आपको शनि की मार को सहन करना ही होगा। आपको शुभ कर्म ही बचा सकते हैं।
Shani in kumnha 2022
शनि से बचने के लिए करें ये उपाय ( shani se bachne ke upay ) :
1. छाया दान करें।
2. कुत्ते, कौवे और गाय को अन्न खिलाएं।
3. शनिवार को शनि का दान करें।
4. हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करें।
5. साफ सुथरे और पवित्र बने रहें।
6. मेहतर को सिक्के दान करें।
7. तीर्थ यात्रा, समुद्र स्नान और धर्म सम्बन्धी दान करें।
