1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Romans Love line Palmistry

क्या आपके हाथ में है रोमांस की रेखा, जानिए हथेली में कहां होती है

Marriage Line
Romans Love line Palmistry: हाथों में ढेर सारी छोटी-बड़ी रेखाओं के साथ चिन्ह होते हैं। उन्हीं में प्यार, रोमांस या लव की रेखा और चिन्ह भी होते हैं। आओ जानते हैं कि हाथों की हथेली में कहां होती है रोमांस रेखा।
 
 
रोमांस रेखा :- इसे प्रेम रेखा और विवाह रेखा भी कहते हैं। यह रेखा सबसे छोटी अंगुली के नीचे रहती है। यह एक अथवा एक से अधिक होती है। यह रेखा अन्य रेखाओं से छोटी होती है। अधिक रेखा में जो सबसे गहरी होती है वह विवाह या रोमांस की स्थिति को दर्शाती है। कनिष्ठा अंगुली के नीचे और हृदय रेखा के ऊपर बुध पर्वत पर उपस्थित आड़ी रेखा को रोमांस रेखा कहते हैं। हथेली में विवाह या रोमांस रेखाओं की संख्या 4 तक हो सकती है। इनमें से एक रेखा ही सर्वाधिक पुष्ट एवं लंबी होती है। यह रेखा आपके प्रेम और विवाह की स्थिति को दर्शाती है।
 
1. प्रेम संबंधों को लेकर मुख्य रूप से शुक्र पर्वत, हृदय रेखा और विवाह रेखा को देखा जाता है। 
 
2. शुक्र पर्वत उभरा हुआ और साफ सुधरा है तो प्रेम की संभावना अधिक रहती है। 
 
3. विवाह रेखा की जितनी संख्या होती है उतने प्रेम प्रसंग होते हैं।
 
 
4. यदि किसी व्यक्ति के हाथ में 3 विवाह रेखा हो जिसमें 2 छोटी और हल्की हैं जबकि तीसरी गहरी है तो इसका अर्थ है कि दो लव अफयेर रहेंगे और फिर विवाह होगा। 
 
5. यदि किसी की विवाह रेखा हृदय रेखा को काटते हुए नीची की ओर आगे बढ़े तो प्रेम विवाह करने के बाद आदमी परेशान रहता है।
 
6. हथेली में हृदय रेखा को कोई अन्य रेखा काटती हो तो प्रेम में असफल होने की निशानी है। 
 
7. हथेली में मंगल पर्वत और बुध पर्वत के स्थान पर रेखाओं का जाल है तो प्रेम में विछोह होगा।
 
 
8. यदि विवाह रेखा सूर्य रेखा तक जाए तो ऐसे जातक का विवाह संपन्न परिवार में होता है।
अगला लेख
मंगल बदलेंगे अपना घर, मेष से लेकर मीन तक होगा विशेष असर, 3 राशियां होंगी मालामाल