कहीं आपके हाथ में तो नहीं है विदेश यात्रा की हस्त रेखा, पूरी होगी विदेश जाने की इच्छा
videsh yatra rekha
1. विदेश यात्रा हाथ में कई जगहों पर होती है। एक होती वह रेखा जो मणिबंध से निकलकर मंगल पर्वत तक जाए। यह रेखा बताती है कि आप समुद्र के रास्ते विदेश जाएंगे।
2. जीवन रेखा से निकलकर कोई रेखा चंद्र पर्वत तक जाए तो ऐसा जातक भी विदेश यात्रा पर जाता है।
3. चंद्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर यदि शनि पर्वत तक जाए तो ऐसा जातक न केवल विदेश यात्रा पर जाता है बल्कि वहां जाकर पैसा भी कमाता है।
4. जीवन रेखा से निकल चंद्र पर्वत पर या मणिबद्ध पर गई रेखा यदि जीवन रेखा से ज्यादा मोटी और गहरी हो तो वे लोग विदेश में ही बस जाते हैं।
5. यदि चंद्र पर्वत पर त्रिभूज का निशान है तो ऐसा जातक विश्व भ्रमण करता है।
6. यदि सबसे छोटी अंगुली के नीचे स्थित बुध पर्वत से कोई रेखा निकलकर अनामिका अंगुली के नीचे तक जाए तो जातक कई बार विदेश जाता है।

