सम्बंधित जानकारी
- Mars Trasnit In Cancer : कर्क राशि में मंगल का गोचर, क्या होगा 12 राशियों पर असर
- वक्री शनि: 17 जून को शनिदेव बदलेंगे अपनी चाल, जानिए क्या होंगे आपके हाल
- पूर्णिमा के चंद्र मंत्र लाइफ को करेंगे आसान, कष्टों का होगा अंत
- शनि बनाएंगे त्रिकोण राजयोग, 5 राशियों के जीवन से दूर होंगे दुख और रोग
- वट सावित्री पूर्णिमा की पूजा सामग्री लिस्ट और सत्यवान-सावित्री की पौराणिक कथा
1 जुलाई तक कर्क राशि में मंगल, किसे मिल रहा शुभ फल?
Mangal ka kark rashi me gochar fal : मंगल ग्रह 10 मई 2023 की दोपहर 13:44 बजे से कर्क राशि में भ्रमण कर रहे हैं और अब वे जून को छोड़कर सीधे 1 जुलाई 2023 की प्रातः 1:52 बजे सिंह राशि में प्रवेश कर जाएगा। मंगल के कर्क राशि में गोचर से किस राशि पर होगा उसका शुभ असर? आओ जानते हैं कर्क के मंगल का फल।
मेष राशि : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में मंगल का गोचर आपकी शुभ है। पारिवारिक जीवन में सुख प्राप्त होगा। आमदानी में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। क्रोध को काबू में रखें।
कन्या राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव मंगल का गोचर आपकी मनोकामना पूर्ण करेगा। आर्थिक संकट दूर होगा। संबंधों में सुधार होगा। जीवनसाथी से विवाद न करें। व्यापार में अच्छे लाभ के योग बनेंगे। नौकरी में उन्नति होगी।
तुला राशि : आपकी राशि के दशम भाव में मंगल का गोचर आपके कार्यक्षेत्र में में सकारात्मक परिणाम देगा बशर्ते की आप किसी से वेवजह विवाद या झगड़ा न करें। पारिवारिक जीवन में भी विवाद से बचें। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। हर कार्य में विजयी होंगे।
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के नवम भाव में मंगल का गोचर लंबी यात्रा के योग बनाएगा। हर कार्य में भाग्य का साथ मिलेगा। पिता से संबंध को अच्छा बनाकर रखें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी में स्थानांतरण भी हो सकता है। आर्थिक रूप से यह गोचर मध्यम ही रहेगा।
कुंभ राशि : मंगल आपकी राशि के छठे भाव में गोचर कर रहा है। इसके चलते आपके शत्रु परास्त होंगे। सेहत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में आपके कार्य की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार में भी अच्छा चलेगा।
