20 नवंबर को गुरु जाएंगे कुंभ राशि में, बदल जाएंगे सभी 12 राशियों के भविष्य, जानिए क्या होगा
Jupiter transit in Aquarius 2021
1. मेष : मेष राशि के लिए बृहस्पति का कुंभ में गोचर ग्यारहवें घर में हो रहा है। आपके लिए अच्छा समय रहेगा। परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। आप व्यापारी हैं तो लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है। विवाह नहीं हुआ है तो योग बन रहे हैं। घर खरीदने और कोई अच्छा कार्य करने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।
2. वृषभ : आपकी राशि के दशम भाव में बृहस्पति का गोचर हो रहा है। करियर के लिए यह अच्छा समय है परंतु व्यवसाय और नौकरी में परेशानी खड़ी हो सकती है। वाद-विवाद होने की संभावन है। दांपत्य जीवन में सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत बिगड़ सकती है। लेन-देन से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
3. मिथुन : बृहस्पति आपकी राशि के नवम भाव में गोचर कर रहा है। आपको भाग्य और परिवार का भरपूर साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूर्ण होंगे। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर आपके लिए यह गोचर सकारात्मक प्रभाव वाला है।
4. कर्क : बृहस्पति आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव जीवन में अचानक आने वाली चीजों की ओर इंगित करता है। हो सकता है कि अचानक लाभ हो या हानि। आपके साथ धोखा हो सकता है। सेहत के लिए भी यह समय ठीक नहीं है। आपको सतर्क रहने की जरूरत है और दिमाग से काम लेकर यह समय गुजारना होगा। आपको बुराई और गलतियां करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान उठना पड़ सकता है।
5. सिंह : बृहस्पति आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव जीवनसाथी और साझेदारी का घर है। इसका मतलब यह है कि दांपत्य जीवन में खुशियां आएगी और यदि कोई साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो उसमें लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। नौकरीपेश लोगों को अभी जहां हैं वहीं जमे रहना चाहिए। अभी कहीं पर भी निवेश न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
Brihaspativar

