सम्बंधित जानकारी
- Lal Kitab Rashifal 2022 : सिंह राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें
- सिंह राशि : धन के लिए कैसा रहेगा 2022
- Singh Rashifal 2022- सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Leo Horoscope 2022
- Singh Rashi 2022 : सिंह राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल
- kanya Rashi 2022 : कन्या राशि का कैसा रहेगा जनवरी 2022 का भविष्यफल
Singh Rashi 2022 : सिंह राशि का कैसा रहेगा जनवरी माह 2022 का भविष्यफल
leo Rashi 2022
1. सिंह राशि जनवरी माह 2022 (Leo zodiac sign January 2022) : आपके लिए यह माह उत्तम रहने वाला है। हालांकि आपको अपने क्रोध पर काबू करने की जरूरत है और अपनी सेहत का ध्यान भी रखने की जरूरत है। आर्थिक रूप से यह माह अच्छा रहेगा।
परिवार : इस माह परिवार के बीच बैठकर आप सभी आपसी मतभेद भुलाकर किसी बात को लेकर चर्चा करेंगे और समाधान निकलेगा। यदि आप सभी सदस्यों की बातों को ध्यान से सुनेंगे तो सकारात्मक माहौल बनेगा। इस माह समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के किसी एक सदस्य की नौकरी लगेगी। पारिवारिक माहौल सुख और शांति से गुजरेगा।
व्यापार : यदि कारोबारी हैं तो यह माह आपके लिए अच्छा है। आपको अपने व्यापार का विस्तार करने के बारे में सोचना चाहिए। प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहेंगे और आगे बढ़ते रहेंगे तो भविष्य में अच्छा लाभ अर्जित कर सकते हैं।
नौकरी : यदि आप नौकरीपेशा हैं तो थोड़ा आराम मिलेगा और कार्यस्थल पर शांति का माहौल रहेगा। स्ट्रेस कम होगा। सरकारी कर्मचारी या अधिकारी हैं तो उनके लिए यह समय कठिन है, सतर्क रहें किसी मामले में उलझ सकते हैं।
करियर : छात्रों के लिए यह परीक्षा का समय है। आपको मार्गदर्शन और सहयोग की जरूरत होगी। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इसमें सफल होंगे। हालांकि आपको इंटरव्यू के लिए कड़ी तैयारी करना होगी, तभी बेहतर परिणराम मिलेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा है तो आशा पूरी होगी। स्कूली छात्र कुछ नया करने की न सोचें। बस अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान दें। मित्रों के साथ ज्यादा समय न बिताएं। यदि संगत गलत है तो नुकसान उठाएंगे।
दांपत्य : आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे। दोनों के बीच आपसी समझ में बढ़ोतरी होगी।
विवाह : यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव तो आएंगे, परंतु बात जम नहीं पाएगी।
प्रेम : यदि आप किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो समस्या खड़ी होने वाली है।
सेहत : सेहत की दृष्टि से यह माह ठीक नहीं है। आपको पेट संबंधी समस्या जैसे कब्ज, गैस, अपच व दस्त आदि हो सकते हैं, अत: आप पौष्टिक आहार ही लें। मानसिक रूप से किसी बात को लेकर चिंता मन में बनी रहेगी।
