शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. Leo Horoscope 2022
Written By

Singh Rashifal 2022- सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Leo Horoscope 2022

Singh Rashifal 2022-  सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Leo Horoscope 2022
नया साल, नई उमंग, नए सपने, नए रंग.... आइए जानते हैं साल 2022 आपके जीवन में कितनी खुशियां और उत्साह लेकर आ रहा है। क्या कह रहे हैं नए साल के सितारे..... सेहत, करियर, रोमांस, परिवार, शिक्षा, धन, घर, वाहन, संतान, कारोबार, नौकरी, प्रमोशन, दांपत्य जीवन हो या शादी... जानिए क्या कहती है सिंह राशि...
 
साल 2022 सिंह राशि के जातकों के लिए मिलेजुले परिणाम ला रहा है। यह साल आर्थिक जीवन में अनुकूलता ला रहा है। 26 फरवरी से, मंगल आपकी राशि से भाग्य भाव में उपस्थित होंगे। इस दौरान संतान की सेहत में सकारात्मक बदलाव आएंगे। मंगल की ये स्थिति कार्यक्षेत्र में भी उत्तम फल देगी और वेतन वृद्धि के भी शुभ संयोग हैं।
 
साल 2022 के फरवरी और अप्रैल के महीने में थोड़ा सावधानी रखें। कई अप्रत्याशित घटनाओं से दो-चार होना पड़ेगा। 12 अप्रैल को राहु मेष राशि में गोचर करेंगे इससे सिंह राशि के जातकों की सेहत में गिरावट आएगी। अप्रैल से अगस्त के बीच गुरु का मीन राशि में प्रवेश होने से जीवन में भाग्य का साथ मिलेगा। छात्रों को अपार सफलता मिल सकेगी।
 
अप्रैल के बाद, राहु की उपस्थिति कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से अपने संबंध बेहतर करने में मदद करेगी। भविष्य में उनका सहयोग प्राप्त करते हुए पद-प्रतिष्ठा और वेतन में बढ़ोतरी कर सकेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो साल के शुरुआती समय में आपके जीवनसाथी को कुछ स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। अप्रैल माह के बाद, गुरु की कृपा से रिश्ते में नयापन पुनः लौट सकेगा।
 
जून और अगस्त माह में विशेष सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बैठाने के लिए कोशिश करनी होगी।10 अगस्त से अक्टूबर के बीच मंगल का वृषभ राशि में गोचर रिश्ते में मधुरता लेकर आएगा।
 
साल 2022 में सिंह राशि के जातकों को लव लाइफ में कई बड़े बदलाव देखने पड़ सकते हैं। मंगल आपके क्रोध में वृद्धि का कारण बनेगा। अप्रैल से लेकर मई के बीच, कई ग्रहों का फेरबदल होगा। रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप गलतफहमियों को जन्म दे सकता है।
ये भी पढ़ें
Kanya Rashifal 2022- कन्‍या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Vigro Horoscope 2022