1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. Cancer Horoscope 2022

Kark Rashifal 2022- कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Cancer Horoscope 2022

कर्क राशिफल 2022
नया साल, नई उमंग, नए सपने, नए रंग.... आइए जानते हैं साल 2022 आपके जीवन में कितनी खुशियां और उत्साह लेकर आ रहा है। क्या कह रहे हैं नए साल के सितारे..... सेहत, करियर, रोमांस, परिवार, शिक्षा, धन, घर, वाहन, संतान, कारोबार, नौकरी, प्रमोशन, दांपत्य जीवन हो या शादी... जानिए क्या कहती है कर्क राशि...
 
वर्ष 2022 की शुरुआत में आपकी राशि के सप्तम भाव में उपस्थित शनि कष्ट देने वाला है। इस दौरान आर्थिक तंगी से दो-चार हो सकते हैं। शनि की स्थिति दांपत्य जीवन में भी प्रतिकूल फल दे सकती है। तनाव में भी वृद्धि हो सकती है। पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे जातकों को भी समस्या आएगी। पार्टनर के संबंधों में कड़वाहट आएगी, जिसका नकारात्मक असर कारोबार पर होगा। 
 
अप्रैल के अंत में शनि कुंभ राशि में फिर से विराजमान हो जाएंगे। सीधे-सीधे अष्टम भाव प्रभावित होगा। आर्थिक जीवन बेहतर होगा और विभिन्न माध्यमों से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। 16 जनवरी को मंगल का धनु राशि में गोचर कई सामाजिक और पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने का कार्य करेगा। मंगल आपको स्वास्थ्य समस्याएं भी देंगे।
 
13 अप्रैल के बाद गुरु मीन राशि में गोचर करेंगे, ये गोचर आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभकारी परिणाम देगा। वैवाहिक जीवन में शांति आएगी। छात्र भी अपार सफलता अर्जित कर सकेंगे। अप्रैल में कई महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होगा, जिससे आपके जीवन में भी कई तरह की लहरें आएंगी...ज्यादातर खुशियां ही आने वाली हैं।
 
वर्ष 2022 में अप्रैल से अगस्त तक का समय कर्क राशि के जातकों के लिए शानदार और सकारात्मक रहने वाला है। इस वर्ष राहु मेष राशि में गोचर करते हुए, आपको शुभ परिणाम देंगे। राहु की कृपा से कर्क राशि के जातक रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सफल रहेंगे। जून-जुलाई के बीच मंगल का मेष राशि में प्रवेश शादीशुदा जातकों के लिए शुभ सिद्ध होगा। हर विपरीत परिस्थितियों को दूर कर आप रिश्ते में मधुरता लाने में सफल रहेंगे।
 
कर्क राशि के जातकों को इस वर्ष रोमांस में शुभ फल मिलेंगे। जो अभी तक सिंगल हैं और किसी ख़ास की तलाश में हैं, उन्हें इस साल अप्रैल से सितंबर तक गुरु की शुभ स्थिति के कारण पार्टनर से मुलाक़ात का अवसर मिलेगा। अप्रैल के महीने में ही राहु भी रोमांस के अच्छे संकेत दे रहा है।
अगला लेख
Mithun Rashifal 2022 - मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Gemini Horoscope 2022