सम्बंधित जानकारी
- ज्योतिष 2020 : नए साल के सितारों को जानना है तो यह 11 लेख आपके काम के हैं
- 2020 love horoscope : रोमांस के लिए कैसा है नया साल, जानिए 12 राशियों के हाल
- Astrology 2020 : नए वर्ष में जब केतु बदलेगा अपना घर, क्या होगा 12 राशियों पर असर
- वर्ष 2020 और ज्योतिष : क्या साल बदलने से बदलती है किस्मत, जानिए 5 जरूरी बातें
- Astrology 2020 : नए साल में केतु का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए है शुभ, किनके लिए अशुभ
Planet Transit in Year 2020 : साल 2020 में नवग्रहों के राशि परिवर्तन पर एक नजर
साल 2020 में लगभग सभी ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। ढाई साल से एक ही राशि में चल रहे शनि भी जनवरी 2020 में अपनी राशि बदलेंगे, इससे साढ़ेसाती का नया दौर शुरू होगा। बृहस्पति भी मार्गी-वक्री होते हुए राशियों से गुजरेंगे। आइए जानते हैं साल 2020 में कब-कौन सा ग्रह राशि बदलेगा।
सूर्य : वर्ष 2020 में सूर्य जनवरी माह में 14 तारीख को मकर राशि में गोचर के साथ अपना सफर शुरू करेगा। सूर्य प्रत्येक राशि में लगभग एक माह रहता है, इस लिहाज से यह साल में बारहों राशियों से गुजरते हुए साल के अंत में धनु राशि में प्रवेश करेगा।
मंगल : वर्ष 2020 की शुरुआत में मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर जारी रहेगा। इसके बाद यह 7 फरवरी को धनु राशि में प्रवेश कर जाएगा। विभिन्न् राशियों से गोचर करते हुए साल के अंत में 24 दिसंबर 2020 को मंगल का अंतिम गोचर मेष राशि में होगा।
बुध : वर्ष 2020 की शुरुआत में बुध का धनु राशि में गोचर जारी रहेगा। इसके बाद 13 जनवरी को यह मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। वर्ष के दौरान विभिन्न् राशियों मे गोचर करते हुए वक्री गति से यह 17 दिसंबर 2020 को एक बार फिर धनु राशि में आ जाएगा।
बृहस्पति : बृहस्पति का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्ष 2020 की शुरुआत में बृहस्पति का गोचर धनु राशि में जारी रहेगा। 29 मार्च को यह इसी राशि में वक्री होगा। इसके बाद मार्गी गति करते हुए यह 29 जून को फिर से धनु राशि में आ जाएगा। इसके बाद 20 नवंबर 2020 को यह अगली राशि मकर में प्रवेश करेगा।
शुक्र : शुक्र 9 जनवरी 2020 को कुंभ राशि से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगा। वर्ष के दौरान विभिन्न राशियों से होते हुए यह 11 दिसंबर 2020 को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।
शनि : वर्ष 2020 में शनि का राशि परिवर्तन होने वाला है। शनि 24 जनवरी 2020 को मकर राशि में प्रवेश करेगा और फिर ढाई साल इसी राशि में रहेगा। वृश्चिक राशि से साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी।
24 जनवरी से धनु राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम ढैया शुरू होगा। मकर राशि पर दूसरा ढैया और कुंभ राशि को साढ़ेसाती प्रारंभ होगी।
राहु : वर्ष 2020 की शुरुआत में राहु का गोचर मिथुन राशि से शुरू होगा और 23 सितंबर 2020 को यह वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। वर्ष के शेष माह में यह इसी राशि में रहेगा।
केतु : केतु धनु राशि में चल रहा है और वर्ष 2020 में इसी राशि के साथ प्रवेश करेगा। यह ग्रह 23 सितंबर 2020 को वृश्चिक राशि में आ जाएगा। राहु और केतु अपनी पिछली राशियों की ओर गति करते हैं।
