1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार

दिवाली के एक्शन धमाके

यूटीवी एक्शन
दिवाली की फुलझड़ियों से पहले यूटीवी एक्शन चैनल ने कुछ बड़े धमाके करने का ऐलान कर दिया है। 7 अक्टूबर से रात पौने नौ बजे एक्शन का नया धमाल शुरू हो चुका है। 27 अक्टूबर तक हर रात यूटीवी एक्शन पर पूरे 20 दिन रात 8.45 बजे एक से एक धमाकेदार एक्शन फिल्मों का प्रसारण होने जा रहा है।

इन फिल्मों की शुरुआत तो कुंग फू हसल से हो चुकी है लेकिन अभी कतार में हैं साल्ट, एंजेल्स एंड डेमन्स, रेजीडेंट एविल-आफ्टर लाइफ, कराटे किड और हैंकॉक जैसी तमाम दूसरी फिल्में। इनके अलावा यूटीवी एक्शन ने कुछ और फिल्मों का पहली बार प्रसारण करने की भी तैयारी कर ली है, जिनमें शामिल हैं वी फॉर वेंडेटा, द अदर गाइज और द सेल आदि।

इस बारे में यूटीवी एक्शन के बिजनेस हेड समीर गणपति कहते हैं, यूटीवी एक्शन ने हमेशा अपने दर्शकों को हॉलीवुड की बेहतरीन एक्शन फिल्मों की सौगात दी है। इस बार दिवाली एक्शन डेयरडेविल्स के जरिए हम त्योहार को थोड़ा और रोमांचक बनाने की कोशिश कर रहे हैं और इसी के तहत हमने कई नई एक्शन फिल्में भी दर्शकों के लिए पेश करने का फैसला किया है।