विवादास्पद रही हैं सोफिया हयात (फोटो)
टीवी रियलटी शो बिग बॉस सीजन 7 से बाहर हो चुकीं सोफिया हयात की शिकायत पर लोनावला पुलिस ने अरमान कोहली को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कुछ घंटो की गिरफ़्तारी के बाद अरमान को जमानत मिल गई। अरमान ने सोफिया के साथ बिग बॉस के घर में बदसलूकी की थी। पांच सप्ताह बिग बॉस के घर में बिताने के बाद सोफिया हयात ने थाने में शिकायत दी थी।
उल्लेखनीय है कि सोफिया को शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए लाया गया था और उन्होंने बिग बॉस के घर में पांच सप्ताह बिताए। सोफिया को जब यह ऑफर दिया गया था तो वो काफी उत्साहित थीं और उन्होंने इसे एक बार में ही स्वीकार कर लिया था। लेकिन यहां आने के बाद बिग बॉस के घर में जो कुछ हुआ उसे सबने देखा। सोफिया का आरोप है कि अरमान के साथ हाथापाई की वजह से उनकी गर्दन में फ्रैक्चर हो गया है।
पाकिस्तानी मूल की सोफिया लंदन में मॉडलिंग जगत का जाना-माना नाम हैं। ये फिल्म, टीवी और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। उन्होंने ब्रिटेन में 16 साल की उम्र में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। सोफिया बहुत सारी फिल्मों में काम कर चुकी हैं जिनमें 'द अनफॉरगेटेबल', कैश एंड करी, 'भाई का माल है', 'डायरी ऑफ ए बटरफलाई' जैसी फिल्में शामिल हैं।
'
द अनफॉरगेटेबल' में टॉपलेस होकर सीन देने की वजह से सोफ़िया काफी विवादों में भी रही हैं। 2013 में एफएचएम सेक्सी वुमेन मैगजीन की लिस्ट में सोफिया को 81वें स्थान पर सेक्सी वुमेन का स्थान मिला था। वे एक गायिका भी हैं और वह एमटीवी पर काम कर चुकी हैं। उन्होंने हयात म्यूजिक के नाम से अपना म्यूजिक लेबल भी जारी किया।
ब्रिटेन में घरेलू हिंसा का शिकार हुईं और बलात्कार पीड़ित महिलाओं के अधिकारों के लिए सोफिया ने अभियान भी चलाया था। लेकिन इस सभी बातों के अलावा वे यह भी अच्छी से जानती हैं कि दर्शकों का ध्यान अपनी ओर कैसे खींचा जा सकता है। सोफिया उन सेलिब्रिटी में से एक हैं जो फेमस न होने के बाद भी चर्चा में बने रहते हैं। वह पेज थ्री पार्टीज और सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए हमेशा चर्चा में रहती हैं।
सोफ़िया अपने भड़काऊ ड्रेसिंग सीन्स के लिए भी बेहद मशहूर हैं। कई बार सोफ़िया सार्वजनिक तौर पर इतनी रिवीलिंग (पारदर्शी) ड्रेस में सामने आ जाती हैं कि देखने वालों के होश उड़ जाते हैं। इन कारणों से उन्हें बहुत अधिक आलोचना भी झेलनी पड़ती रही है। वैसे बिग बॉस के घर के अंदर भी सोफिया का सफर काफी विवादास्पद रहा है। अरमान के साथ उनकी होने वाली लड़ाई और दूसरी महिला प्रतियोगियों के साथ सोफिया की कैट फाइट हमेशा उन्हें विवादास्पद ही बनाती रही है।