होली के रंग कवियों के संग
- उमेश तांबी
14 मार्च 2009 को होली के सुअवसर पर फिलेडेल्फिया के समीप भारतीय कल्चरल सेंटर के सभागृह में 'होली के रंग कवियों के संग' नामक कवि सम्मेलन का आयोजन भारतीय कल्चरल सेंटर और ई-कविता याहू ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत में आयोजकों की ओर से उमेश तांबी ने उपस्थित कवि और कवियत्रियों की काव्य शैली में मंच पर आमंत्रित किया। वॉशिंग्टन डीसी से पधारे आसु कवि राकेश खंडेलवाल ने माँ सरस्वती की वंदना की और कार्यक्रम का बखूबी संचालन भी किया। साथ ही आपने श्रृंगार रस और हास्य रस की आनंदित करने वाली रचनाएँ सुनाई।
इस अवसर पर उपस्थित कवियों द्वारा रचित 'धूप, गंध और चाँदनी' काव्य संग्रह का विधिवत विमोचन एवं लोकार्पण नंद तोडी द्वारा किया गया।
न्यूजर्सी से आए ई-कविता याहू ग्रुप के अनूप भार्गव ने अपनी छोटी-छोटी रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। काव्य प्रेमी तांबी ने होली के प्रसंग में तथा बुनियादी और सामायिक विषयों पर हास्य व्यंग्य से जुड़ी रचनाएँ प्रस्तुत की। वॉशिंग्टन से आए हास्य और व्यंग्य के राजकुमार अभिनव शुक्ल ने अपनी अनोखी शैली में श्रोताओं को गुदगुदाया। लगभग चार घंटों तक सभी ने हास्य और रसमयी कविताओं का रसास्वादन किया। बाद में सभी ने होली मिलन के उपलक्ष्य में जलपान ग्रहण किया।
साभार- गर्भनाल
| |
|