भारतीय महिला को मिली जमानत
ND
पति से बदला लेने के लिए न्यूयॉर्क की हडसन नदी में अपने बच्चे को फेंक देने वाली एक भारतीय महिला को दस हजार अमेरिकी डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया।
उस पर मुकदमा जारी रहेगा और इस दौरान वह अपने पति के साथ ही रहेगी। न्यूयॉर्क पोस्ट ने खबर दी कि देवी सिल्विया अपने पति डोमिनिक जेम्स पृथ्वीराज के साथ बाँहों में बाँहे डाले बाहर जाती देखी गई। (भाषा)

