भारतीय-अमेरिकी दंपति गिरफ्तार
ND
एक भारतीय-अमेरिकी दंपति से जाँचकर्ताओं ने चार लाख अमेरिकी डॉलर जब्त किए है। यह राशि उनके घर में एक गुप्त स्थान पर छिपा कर रखी गई थी। उन्हें सरकारी कर्मचारियों को घूस देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि वॉशिंगटन के लैंग्ली पार्क और मेरीलैंड में कई शराब की दुकानों के मालिक अमरीक मेलही और उनकी पत्नी रविंदर के मेलही को एफबीआई ने सरकारी कर्मचारियों को घूस देने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

