1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

ब्रिटिश पोत में पाँच भारतीय

सोमालियाई समुद्री लुटेरे
ND
सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने गत जनवरी में अगवा किए गए ब्रिटेन के ध्वजवाहक पोत को रिहा कर दिया है। लुटेरों ने इस पोत को फिरौती लेने के बाद रिहा किया है। पोत के चालक दल के 25 सदस्यों में पाँच भारतीय भी शामिल थे।

45 हजार टन वजनी इस पोत को गत एक जनवरी को सोमालियाई तट से करीब 965 किलोमीटर पूर्व हिंद महासागर में अपने कब्जे में ले लिया था।

बुल्गारिया के विदेश मंत्रालय ने जारी अपने बयान में कहा 'सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने द एशियन ग्लोरी नामक इस पोत को रिहा कर दिया है। पोत पर बुल्गारिया के आठ नाविक सवार थे। संभावना है कि पोत ब्रिटिश युद्धपोत की सुरक्षा में ओमान की ओर रवाना होगा।

मंत्रालय और पोत का संचालन का कार्य देखने वाली एजेंसी जोडियाक मैरीटाइम एजेंसी ने यह बताने से इनकार कर दिया है कि पोत के नाविकों को रिहा कराने के लिए क्या कोई फिरौती की रकम भी चुकायी गई।

पोत पर सवार चालक दल के 25 सदस्यों में आठ बुल्गारिया के.10 यूक्रेन के, पाँच भारतीय और दो इटली के नागरिक शामिल हैं। (वार्ता)
लेखक के बारे में
वार्ता