धारून रवि को 30 दिन की जेल
FILE
भारतीय मूल के छात्र धारून रवि ने गत दिवस न्यू जर्सी शेरिफ्स विभाग को सूचित किया कि वह आज से अपनी 30 दिन की जेल की सजा शुरू कर रहा है। गौरतलब है कि रवि को अपने समलैंगिक साथी की जासूसी करने का दोषी पाया गया था।
मिडलसेक्स काउंटी शेरिफ मिलड्रेड स्कॉट के अनुसार रवि स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे उनके कार्यालय पहुंचा। शेरिफ का कार्यालय सभी जरूरी औपचारिक्ताएं पूरी करने के बाद रवि को मिडलसेक्स काउंटी करेक्शनल फैसिलिटी ले जाएगा, जहां रवि एक माह का वक्त जेल में गुजारेगा।
रवि को 30 दिन जेल की सजा के अलावा 300 घंटे समाज सेवा करने की भी सजा दी गई है। साथ ही उसे तीन साल तक परिवीक्षा पर रहना होगा। (भाषा)

