• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि
Written By WD

क्यूट केली ब्रुक को खिताब

क्यूट केली ब्रुक
क्यूट केली ब्रुक ने दिलकश मेगान फॉक्स और एंजलिना जोली को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे कामुक बदन वाली हसीना का खिताब जीत लिया। दुबली काया वाली विक्टोरिया बेखम को सबसे बदसूरत जिस्म वाली लड़की माना गया।

मैगजीन के संपादक लीसा सामोसरस्की का कहना था कि ज्यादातर मर्द सुडौल शरीर की महिलाओं को पसंद करते हैं। विक्टोरिया बेखम के लॉलीपॉप हेड वाला लुक का जमाना अब गया।

मोर मैगजीन की तरफ से ब्रिटेन में 1500 मर्दों के बीच कराए गए सर्वे में छरहरी ब्रुक नबंर एक पर रहीं। वहीं फॉक्स दूसरे और जोली लोगों की तीसरी पसंद रहीं।