1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु
  6. करि‍यर वर्सेस लव लाइफ

करि‍यर वर्सेस लव लाइफ

रोमांस
- विशाल मिश्रा
ND
ND
हमारे एक दोस्त हैं विकास जी। हाल ही में प्यार के चक्कर में पड़े हैं। दिवाली सेलिब्रेशन के आलम में खुशियाँ मनाते-मनाते, भैया की मैरिज सेरेमनी में दीदी की फ्रेंड से आँखें ऐसी लड़ी कि आज तक नहीं हटी। अब जबकि एग्जाम सिर पर हैं उनका न मन पढ़ाई में लग रहा है और न ही प्यार में।

किताब उठाते हैं तो रीना याद आती है। रीना से मिलने जाएँ या फोन पर बात करें तो पढ़ाई और एग्जाम की टेंशन। हालात का मारा समझ नहीं पा रहा है किस ओर जाए दोनों को मैनेज कैसे करे। उनके मित्रों ने बहुत तरीके से उन्हें समझाया भाई! अभी 2 महीने पढ़ाई कर ले फिर यह सब करने को तो समय है ही।

हाँ.. यार तू सही कहता है। इश्क-विश्क फुर्सत की चीज है। अब ध्यान नहीं दूँगा उस तरफ और उसको भी कह देता हूँ कि पहले पढ़ाई और बाद में मैं। लेकिन यह ज्ञान की बातें कितने समय दिमाग में टिकतीं। भाँग के नशे की तरह इधर चढ़ी और उधर उतरी।

विकास को बीसीए सेकण्ड सेमेस्टर की एग्जाम देना हैं जबकि रीना को एम.ए. इकोनॉमिक्स। दोनों का मन पढ़ाई में नहीं लगा तो आखिर नहीं लगा। एग्जाम हो गई नतीजे आए तो उनकी एक्सपेक्टेशन के अनुसार ही दोनों का परफार्मेंस गड़बड़ हो गया।
पिछले 5-7 वर्षों में दोनों का सबसे खराब रिजल्ट। अब दोनों ही अपने प्यार को दोष दे रहे हैं।

दोस्तो इस कंडीशन से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव।

* इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि पढ़ाई और करियर पर सही ढंग से ध्यान दे रहे हैं तो आपकी इश्कबाजी काम आएगी अदरवाइज रिजल्ट होगा जीरो बटा सन्नाटा।

* ऐसा नहीं कि आप मिलें नहीं एक दूसरे से या बात नहीं करें लेकिन समय की नजाकत को समझते हुए थोड़ा इधर से ध्यान हटाकर पढ़ाई को वेटेज देना शुरू करें।

* अपने फ्रेंड्‍स को भी सख्त इंस्ट्रक्शन्स देने से परहेज न करें। स्टडी के दौरान अपने ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड का जिक्र न छेड़े। क्योंकि लड़ाई और प्यार दोनों में इन दोस्तों की ही ज्यादा भूमिका होती है। आप उकसावे में आकर ही इस ओर ज्यादा अग्रेसिव होते हैं।

* वर्क व्हाइल वर्क, प्ले व्हाइल प्ले को अपने डेली रूटिन में शामिल कर लें। ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से मिलने गए हैं तो फिर पढ़ाई का टेंशन घर पर छोड़कर जाएँ और किताब पढ़ रहे हैं तो ध्यान चैप्टर में।

* अब आप सोच रहे होंगे कि इतना कंट्रोल कर लें तो फिर प्यार क्या चीज हुई। लेकिन कोशिश करेंगे तो सब होगा। और अंत में आपको किसी के सामने यह नहीं कहना पड़ेगा कि-

इश्क ने ग़ालिब निकम्मा कर दिया वरना
हम भी आदमी थे काम के।