1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. लर्निंग जोन

वीडियो गेम से बुजुर्गों में अवसाद कम

आईटी
वाशिंगटन। नियमित रूप से वीडियो गेम खेलना बुजुर्गों के अवसाद के लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है। यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के शोधकर्ताओं ने पाया है कि एक्सरगेम का इस्तेमाल जो एक्सरसाइज के साथ खेला जाता है बुजुर्गों के मूड और मानसिक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बेहद कारगर साबित होता है। इससे जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

सबसिंड्रोमल डिप्रेशन से पीड़ि‍त बुजुर्गों के लिए तो वीडियो गेम सबसे ज्यादा प्रभावी होता है। 60 से ऊपर के लोगों में यह बीमारी आम है। इस बीमारी में कुछ अंग काम करना आंशिक तौर पर बंद कर देता है। यह निष्कर्ष 63 से 94 साल के सैक़ड़ों बुजुर्गों पर अध्ययन के बाद निकाला गया है। इस अध्ययन को अमेरिकन जर्नल ऑफ जीरियाटिक साइकेट्री में प्रकाशित किया गया है।