घर में पड़ी पुरानी कुर्सियों के कुशन बदलवाकर आप उन्हें नए जैसी बना सकते हैं। कुर्सियों पर रंगीन चैक्स के कुशन गंदे भी कम होते हैं और दिखने में खूबसूरत भी लगते हैं।
पुरानी लकड़ी की अलमारियों को ब्लैक या ब्राउन रंग के पेंट से रंगवाकर आप उन्हें नया और आकर्षक बना सकती है। यदि आपके कमरे के फर्नीचर व दरवाजों का रंग चॉकलेटी या ब्लू है तो अलमारी को भी उसी रंग से रंगवाएँ।