1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
  6. स्वप्न-मुग्धा सी मैं

स्वप्न-मुग्धा सी मैं

काव्य-संसार

स्वप्नमुग्धा
दीपाली पाटील
ND
जेठ की तपती दुपहरी में
छाया सी उसकी याद,
आँखों में बस जाती है
कोलाहल की रेत भरी आँधी पर
बदरी बन बरस जाती है
पिघल जाता है अहंकार का हिम जब
शिकवों का बाँध तोड़कर तब,
उसका हाथ थाम चल देती हूँ मैं
एक सुन्दर स्वप्न की ओर
पर स्वप्न-मुग्धा सी मैं और यथार्थ वह
हर बार लौटाकर ले आता है मुझे
जीवन की पथरीली राहों पर।