सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. गुजरात चुनाव
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: अहमदाबाद (भाषा) , शुक्रवार, 21 दिसंबर 2007 (19:00 IST)

मोदी के खिलाफ कांग्रेस का आरोप-पत्र

मोदी के खिलाफ कांग्रेस का आरोप-पत्र -
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने आरोप-पत्र जारी किया है। इसमें आरोप लगाया गया कि उनके राज में राज्य में सिर्फ लोगों के खिलाफ अफवाहों का प्रसार हुआ है और सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ा है।

यह आरोप-पत्र एक साथ सूरत, राजकोट, वडोदरा और अहमदाबाद में भी जारी किया गया। कांग्रेस के आरोप-पत्र में कहा गया कि हम भाजपा पर गुजरात में मुसलमानों के प्रति नफरत और द्वेष फैलाने का आरोप लगाते हैं।

इसमें कहा गया कि दंगा प्रभावित मुसलमान अब भी दयनीय स्थिति में बसर कर रहे हैं। राज्य सरकार ने उन पर दया दिखाने में भी कंजूसी बरती है।

इसमें कहा गया कि राज्य सरकार ने गोधरा दंगे के बाद प्रभावित हुए पाँच हजार तीन सौ सात मुसलमानों के पुनर्वास के लिए कोई कदम नहीं उठाया। यह परिवार अब भी विभिन्न शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं।