1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. मोदी फैक्टर

मोबाइल के बाद अब नमो पेन की धूम

नरेन्द्र मोदी
PR
इंदौर। पिछले वर्ष नमो मोबाइल काफी सुर्खियों में रहा था, लेकिन अब चुनावी दौर में नमो पेन बाजार में आया है। इसे पेन बनाने वाली टुडे कंपनी ने मार्केट में उतारा है।

हालांकि कंपनी ने मोदी की लोकप्रियता का फायदा उठाते हुए इस पेन को लांच किया है, लेकिन चुनावी मौसम में इस पेन का आना भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के लिए भी लाभदायक भी होगा।

इस पेन के पैकेट पर लिखा हुआ है- 'नई सोच नई उम्मीद और एक भारत श्रेष्ठ भारत'।

शहर के खजूरी बाजार स्थित एक दुकानदार के मुताबिक लोग नमो पेन में काफी रुचि दिखा रहे हैं। हालांकि यह तो वक्त ही बताएगा कि नमो पेन मोदी के भाग्य को लिख पाता है या नहीं।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें