1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. उपवास के पकवान
  6. केले की नमकीन चटपटी पूरी

केले की नमकीन चटपटी पूरी

केले की नमकीन चटपटी पूरी
banana puri recipe in hindi

सामग्री :

250 ग्राम सिंघाड़ा अथवा राजगिरा आटा, 2 कच्चे केले, आधा चम्मच लाल मिर्च पावडर, 1 चम्मच सौंफ, सेंधा नमक स्वादानुसार, चुटकी भर शक्कर, पाव चम्मच काली मिर्च पावडर, बारीक कटा हरा धनिया, तलने के लिए घी अथवा तेल।


FILE


विधि :
सबसे पहले कच्चे केले को उबाल लें। ठंडे होने पर छिलके उतार कर हाथ से मैश कर लें।

अब एक थाली में सिंघाड़ा अथवा राजगिरा आटा लेकर छान लें। उसमें उपरोक्त मसाला सामग्री और केले का मिश्रण मिलाएं। अब आटे को गूंथ कर 10-15 मिनट कपड़े से ढंककर रख दें।


FILE


अब तैयार आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर पूरियां बेल लें। एक कड़ाही में घी/तेल गरम करके केले की फलाहारी पूरी कुरकुरी होने तक तल लें।

गरमा-गरम पूरी को दही के रायते या हरी चटनी के साथ पेश करें।

- राजश्री कासलीवाल