मोड़ : आने वाली फिल्म
PR
निर्माता : सुजीत कुमार सिंह, एल्हे हिपतूला, नागेश कुकुनूर
निर्देशक : नागेश कुकुनूर
संगीत : तपस रेलिआ
कलाकार : रणविजय सिंह, आयशा टाकिया आजमी, रघुवीर यादव, तनवी आजमी, अनंत महादेवन, निखिल रत्नपारखी
अरण्या की उम्र है 25 वर्ष। वह गंगा नामक हिल स्टेशन पर रहती है। गंगा एक ऊंघता हुआ छोटा-सा शहर है, लेकिन यहां काफी मजेदार लोग रहते हैं। अरण्या के पिता अशोक स्थानीय किशोर कुमार फैन क्लब के मुखिया हैं।
PR
अरण्या जब छोटी थी, तब उसकी मां उसे छोड़कर अपने सपनों को पूरा करने चली गई। अरण्या और उसके पिता को अभी भी आशा है कि वह एक दिन लौटकर जरूर आएगी। घर के पास से गुजरने वाली रेल को अरण्या और उसके पिता रोजाना इसी आशा के साथ देखते हैं।
अरण्या की घड़ी सुधारने की दुकान है, जो कभी उसकी मां की थी। अरण्या और उसके पिता का गुजारा इसी से होता है। एक दिन एंडी नामक अजनबी अरण्या की दुकान पर अपनी घड़ी सुधरवाने आता है।
PR
एंडी कौन है? उसका अतीत क्या है? वह कहां से आया है? जैसे ही अरण्या को इन प्रश्नों के उत्तर मिलते हैं, फिल्म में एक ‘मोड़’ आता है और एक भावुक क्लाइमेक्स इस प्रेम कहानी में देखने को मिलता है।

