पटियाला हाउस : सपना या परिवार!
बैनर : हरी ओम इंटरनेशनल कं., टी-सीरिज, पीपल ट्री फिल्म्स प्रा.लि.
निर्माता : भूषण कुमार, मुकेश तलरेजा, किशन कुमार, ट्विंकल खन्ना, जोएब स्प्रिंगवाला
निर्देशक : निखिल आडवाणी
संगीत : शंकर-एहसान-लॉय
कलाकार : अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, ऋषि कपूर, डिम्पल कपाड़िया, प्रेम चोपड़ा, टीनू आनंद
रिलीज डेट : 11 फरवरी 2011
निर्माता : भूषण कुमार, मुकेश तलरेजा, किशन कुमार, ट्विंकल खन्ना, जोएब स्प्रिंगवाला
निर्देशक : निखिल आडवाणी
संगीत : शंकर-एहसान-लॉय
कलाकार : अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, ऋषि कपूर, डिम्पल कपाड़िया, प्रेम चोपड़ा, टीनू आनंद
रिलीज डेट : 11 फरवरी 2011
PR |
पटियाला हाउस एक ऐसे परिवार की कहानी है जो चार पीढ़ियों से साउथहॉल लंदन में रह रहा है। इस परिवार के मुखिया हैं बाबूजी (ऋषि कपूर), जिनके कुछ कानून-कायदे हैं जिसका पालन करना परिवार के हर सदस्य के लिए अनिवार्य है, भले ही आप सहमत हों या नहीं। गोरों के देश में भी बाबूजी का परिवार भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत नजर आता है।
बाबूजी को ब्रिटिश और उनकी हर चीज से नफरत है। इसका कारण है 20 वर्ष पहले की एक घटना, जिसमें एक वरिष्ठ नेता और वकील मि.सैनी की हत्या कर दी गई थी। सैनी को बाबूजी अपना आदर्श मानते थे। इस घटना के बाद वे ब्रिटेन से चिढ़ने लगे।
बाबूजी के परिवार की नई पीढ़ी अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं, लेकिन बाबूजी के प्रति प्यार और सम्मान की खातिर उन्हें सपनों को एक तरफ रखना पड़ता है। परघट सिंह उर्फ गट्टू (अक्षय कुमार) एक उभरता हुआ तेज गेंदबाज था, जो इंग्लैंड की तरफ से क्रिकेट खेलना चाहता था, लेकिन बाबूजी के कायदों की किताब में इसकी कोई जगह नहीं है।

