चला मुसद्दी...ऑफिस-ऑफिस
बैनर : ईगल फिल्म्स
निर्माता : उमेश मेहरा, राजेश मेहरा, राजीव मेहरा
निर्देशक : राजीव मेहरा
गीत : गुलजार
संगीत : साजिद-वाजिद
कलाकार : पंकज कपूर, देवेन भोजानी, मनोज पाहवा, संजय मिश्रा, हेमंत मिश्रा, असावरी जोशी
रिलीज डेट : 5 अगस्त 2011
निर्माता : उमेश मेहरा, राजेश मेहरा, राजीव मेहरा
निर्देशक : राजीव मेहरा
गीत : गुलजार
संगीत : साजिद-वाजिद
कलाकार : पंकज कपूर, देवेन भोजानी, मनोज पाहवा, संजय मिश्रा, हेमंत मिश्रा, असावरी जोशी
रिलीज डेट : 5 अगस्त 2011
PR |
आम आदमी बनाम सिस्टम की लड़ाई को लेकर जनवरी 2000 में ‘ऑफिस ऑफिस’ नामक धारावाहिक शुरू किया गया था जो देखते-देखते आम आदमी के जीवन का हिस्सा बन गया। हंसने के साथ-साथ यह धारावाहिक सोचने पर भी मजूबर करता था। जून 2007 तक यह धारावाहिक ‘ऑन एअर’ रहा और इस दौरान इसे 50 से ज्यादा पुरस्कार मिले। धारावाहिक के कलाकारों पंकज कपूर (मुसद्दीलाल), देवेन भोजानी (पटेल), मनोज पाहवा (भाटिया), संजय मिश्रा (शुक्ला), हेमंत पांडे (पांडेजी) और असावरी जोशी (उषाजी) ने अपार लोकप्रियता हासिल की। इन्हीं कलाकारों को लेकर अब फिल्म बनाई गई है जो ‘चला मुसद्दी : ऑफिस-ऑफिस : द मूवी’ नाम से रिलीज हो रही है।

