गुजारिश : जिंदगी से हारता जादूगर
निर्माता : संजय लीला भंसाली, रॉनी स्क्रूवाला
निर्देशन व संगीत : संजय लीला भंसाली
कलाकार : रितिक रोशन, ऐश्वर्या राय, आदित्य रॉय कपूर, मोनिकांगना दत्ता, शेरनाज पटेल, नफीस अली
रिलीज डेट : 19 नवंबर 2010
PR |
गोआ की हरियाली, नीले पानी का जादू और दमकते हुए सूर्य की खूबसूरती संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गुजारिश’ में नजर आने वाली है। वहाँ जादूगर एथेन मैस्करेनहास (रितिक रोशन) का घर है। इस समय वह एक रेडियो शो होस्ट कर रहा है और अपने ह्यूमर से सुनने वालों के मन में आशा, हँसी और जादू बिखेर रहा है। यह विश्वास करना कठिन है कि सकारात्मक बातें करने वाला यह आदमी व्हील चेयर पर बैठा रहता है और बिना किसी की मदद के हिल-डुल भी नहीं सकता।

