1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. अजब प्रेम की गजब कहानी

अजब प्रेम की गजब कहानी

अजब प्रेम की गजब कहानी
PR
निर्माता : रमेश एस. तौरानी
निर्देशक : राजकुमार संतोषी
संगीत : प्रीतम
कलाकार : रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, उपेन पटेल, दर्शन जरीवाला, असरानी, गोविंद नामदेव, स्मिता जयकर, जगदीप, जाकिर हुसैन, सलमान खान (विशेष भूमिका)

जिंदगी जीने के लिए प्रेम (रणबीर कपूर) का फंडा है कि हमेशा खुश रहो। दूसरों को खुश रखो और पूरे शहर को खुशियों से भर दो। हैप्पी क्लब के इस सदस्य का यह सरल फंडा उसे तमाम तरह की परेशानियों में फँसा देता है।

PR
इन मुसीबतों के बीच उसे जेनिफर (कैटरीना कैफ) से प्रेम होता है और उसके बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है। आवारगर्दी छोड़ वह पैसा कमाने के लिए मेहनत करने लगता है। वह परिपक्व बन जाता है और जेनी की खुशी उसके लिए सब कुछ हो जाती है।

जेनी भी उसके प्यार में इतना डूब जाती है कि उसे सच्चाई नजर नहीं आती। क्या है वो सच्चाई? जानने के लिए दे‍खना होगी ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें