1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला

फैंस से दूरी रखना चाहते हैं रणबीर कपूर

रणबीर कपूर
जहां सारे स्टार्स अपने पल-पल भर की खबर अपने प्रशंसकों को ट्वीट करते रहते हैं कि वे कहां हैं, कैसा महसूस कर रहे हैं, कौन-सी फिल्म देखने वाले हैं, कब सोने जा रहे हैं आदि-आदि। वहीं रणबीर कपूर जैसा युवा सितारा सोशन नेटवर्किंग साइट्स से दूर है।
WD

वे उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसका सारा समय कम्प्यूटर के आगे गुजरता है, लेकिन रणबीर का मिजाज थोड़ा अलग है। रणबीर का कहना है वे शर्मीले स्वभाव के हैं। अपनी हर बात वे प्रशंसकों के साथ नहीं बांट सकते हैं। साथ ही उन्हें इस बात में कोई मतलब भी नजर नहीं आता कि वे कब डिनर ले रहे हैं अपने फैंस को बताएं।

रणबीर का मानना है कि ओवर एक्सपोज होने से स्टार के प्रति प्रशंसकों रूचि कम हो जाती है। थोड़ा रहस्य बनाकर रखा जाए तो प्रशंसक उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। फिलहाल तो ट्वीटर पर आने का उनका कोई इरादा नहीं है, भविष्य के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।