नेहा धूपिया ने की इमरान की तारीफ
कुछ दिनों पहले ‘डियर फ्रेंड हिटलर’ में नजर आईं अभिनेत्री नेहा धूपिया फिल्म ‘रफ्तार’ में इमरान हाशमी के साथ दिखाई देंगी। धूपिया ने बताया ‘‘इमरान हाशमी के साथ आने वाली फिल्म ‘रफ्तार’ को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। उनके साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा। वह एक महान कलाकार हैं।’’
FILE |
‘शीशा’, ‘जूली’ जैसी फिल्मों के असफल रहने के कारण धूपिया के करियर में ठहराव आ गया था, लेकिन नेहा ने मल्टी स्टारर और ऑफ बीट फिल्मों में काम कर अपने करियर को गति दी। नेहा अपने करियर से खुश हैं। (भाषा)

