खिलाड़ी 786 : फर्स्ट लुक
अक्षय कुमार और हिमेश रेशमिया मिलकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसका नाम है ‘खिलाड़ी 786- मेड इन पंजाब’। आशीष आर. मोहन द्वारा निर्देशित कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को अगली दिवाली पर रिलीज करने की योजना है।
PR |
लकी खिलाड़ी
लंबे समय बाद अक्षय कुमार की फिल्म के नाम में खिलाड़ी शब्द सुनने को मिल रहा है। खिलाड़ी (1992) अक्षय कुमार की पहली कामयाब फिल्म थी। इसके बाद खिलाड़ी शब्द को वे अपने लिए लकी मानने लगे और उनकी कई फिल्मों के नाम में खिलाड़ी शब्द का प्रयोग होने लगा।
मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995), खिलाड़ियों का खिलाड़ी (1996), मि. एंड मिसेस खिलाड़ी (1997), इंटरनेशनल खिलाड़ी (1999) और खिलाड़ी 420 (2000) जैसी खिलाड़ी फिल्मों में अक्षय ने अभिनय किया। पिछले 11 वर्षों से अक्षय की किसी फिल्म के नाम में खिलाड़ी शब्द का उपयोग नहीं हुआ है। अपनी लगातार असफलताओं से घबराकर लगता है कि अक्षय ने फिर खिलाड़ी शब्द की शरण ली है।
धर्मेन्द्र और अमिताभ भी!
खिलाड़ी 786 में मनसुख परेश रावल नामक गुजराती किरदार अक्षय निभाएंगे। फिल्म में हिमेश रेशमिया भी अभिनय कर रहे हैं और उनके किरदार का नाम है चम्पकलाल। सूत्रों के मुताबिक अमिताभ बच्चन और धर्मेन्द्र को भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए साइन किया जा सकता है। जय और वीरू से फिलहाल बातचीत चल रही है।

