जब अप्लाय करें फाउंडेशन
ब्यूटी टिप्स
ND
अपने माथे, नाक, गाल और ठोढी पर डॉट लगाएं। उसके बाद ऊपर और बाहर की तरफ फैलाते हुए ब्लेंड करें। गर्दन पर भी इसी प्रकार ब्लेंड करें। फेयर कॉम्प्लेक्शन वाली युवतियां नेचुरल दिखने के लिए टिंटेड मॉयस्चराइजर इस्तेमाल कर सकती हैं।
ड्राई स्किन के लिए लिक्विड फाउंडेशन चुनें। इसे स्पॉन्ज या उंगली से ब्लेंड करें। अपनी नाक के पास से बाहर की तरफ ब्लेंड करें।
ऑयली स्किन के लिए पाउडर फाउंडेशन चुनें, जो चेहरे की चिकनाई और चिपचिपापन दूर करने में मदद करेगा।
फाउंडेशन आइलिड पर भी लगाएं। लेकिन बिना लाइन छोडे अच्छी तरह ब्लेंड करें।
आप चेहरे के दोष व दाग-धब्बों को छिपाने के लिए अपनी स्किन से एक शेड गहरा कंसीलर भी लगा सकती हैं।

