1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से

किम करदाशियां ने खून से करवाया वैंपायर फेशियल (फोटो)

किम करदाशियां
हॉलीवुड मॉडल और ‍अभिनेत्रियां अपने को खूबसूरत और जवान रखने के लिए क्या-क्या जतन नहीं करते हैं। यह अनोखे तरीके उन्हें चर्चा में भी बनाए रखते हैं।

ऐसा ही कुछ किया है हॉलीवुड की पेज थ्री सेलिब्रिटी और मॉडल किम करदाशियां ने। उन्होंने अपने को खूबसूरत बनाने के लिए वैंपायर फेशियल करवाया है।

किम करदाशियां ने अपने ही खून को चेहरे में री-इंजेंक्ट कर ब्लड फेशियल करवाया है। किम ने यह वैंपायर फेशियल जवान दिखने के लिए करवाया है। किम ने इस पैशाचिक फेशियल की फोटो भी अपने ट्विटर अकाउंट पर डाली है।