सम्बंधित जानकारी
- सीता अष्टमी पर पढ़ें जनकनंदिनी की यह पावन स्तुति
- जानकी जयंती विशेष : जानिए माता सीता के जन्म की पौराणिक कथा
- जानकी जयंती : आज पढ़ें कल्याणकारी जानकी स्तोत्र (हिन्दी अर्थसहित)
- Baglamukhi Jayanti 2021: मां बगलामुखी के बारे में जानिए 8 खास बातें
- Janaki Jayanti 2021 : जानिए नेपाल के जानकी मंदिर की 5 रोचक बातें, जहां हुआ था सीता स्वयंवर
Sita Mata Ji Ki Aarti : सीता माता की आरती
आरति श्रीजनक-दुलारी की। सीताजी रघुबर-प्यारी की।।
जगत-जननि जगकी विस्तारिणि, नित्य सत्य साकेत विहारिणि।
परम दयामयि दीनोद्धारिणि, मैया भक्तन-हितकारी की।।
आरति श्रीजनक-दुलारी की।
सतीशिरोमणि पति-हित-कारिणि, पति-सेवा-हित-वन-वन-चारिणि।
पति-हित पति-वियोग-स्वीकारिणि, त्याग-धर्म-मूरति-धारी की।।
आरति श्रीजनक-दुलारी की।।
विमल-कीर्ति सब लोकन छाई, नाम लेत पावन मति आई।
सुमिरत कटत कष्ट दुखदायी, शरणागत-जन-भय-हारी की।।
आरति श्रीजनक-दुलारी की। सीताजी रघुबर-प्यारी की।।
